अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से कोटा ग्रामीण के महिला थाने की कमान महिला पुलिसकर्मी सम्भालेंगी। महिला दिवस से एक दिन पहले कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 मार्च से इस थाने को 'वर्कड बाई वुमन फोर्स' किया जा रहा है। अब से इस थाने में सिर्फ महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहेगी। ताकि पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याएं बताने में हिचकिचाएं नहीं। वो बेझिझक अपनी बात बोल सकें। थाने में करीब 18 महिला पुलिसकर्मी लगाई गई हैं।
वैसे सभी थानों में पुरुष बाहुल्य फोर्स है। कोटा ग्रामीण में 12-14 सौ की नफरी हैं। इनमें लगभग 77 महिला पुलिसकर्मी है। करीब हर थानों में एक-दो महिला पुलिसकर्मी हैं। ग्रामीण में 2011 से महिला थाना संचालित है। यहां पर पुरूष पुलिसकर्मी भी तैनात थे। लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब थाने में SHO से लेकर ASI, कॉन्सटेबल, कम्प्यूटर ऑपरेट, स्वागत कक्ष, वाहन चालक (ड्राइवर) सभी महिला होंगी। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि ये एक छोटी सी पहल है ताकि महिला शक्ति को पहचाना जा सके।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.