पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्टेशन क्षेत्र ढडवाडा निवासी एक युवक ने आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने नयापुरा की नई पुलिया से चम्बल नदी में कूद गया। युवक चम्बल नदी में फैली कांघी में फंस गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इधर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस की चेतक मय जाब्ते मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को चम्बल नदी से बाहर निकाला गया। फिलहाल युवक का MBS में इलाज जारी है।
घायल को कंधे पर उठाकर दौड़ा पुलिसकर्मी
शहर में एक बार फिर पुलिस की वीरता के चर्चे हो रहे हैं। इस बार ये कुन्हाड़ी थाने की चेतक के ड्राइवर चेतराम चौधरी ने बहादुरी की मिसाल पेश की है। चेतराम ने बताया कि उनकी टीम बालिता में चालानी कार्रवाई कर रही थी। कंट्रोल रूम से 10 बजे करीब युवक के चम्बल नदी में कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां भीड़ लगी हुई थी। युवक चंबल नदी की कांघी में फंसा हुआ था। उसकी गर्दन ही नजर आ रही थी। कचरा, गंदगी व कांघी होने से युवक तक पहुंचने का रास्ता नही था।
रेस्क्यू में करीब आधे घंटे का वक्त लगा
जब किसी ने भी हिम्मत नही दिखाई तो में खुद चम्बल नदी में उतरा। बमुशिकल युवक के पास पहुंचा। युवक को निकाल कर कंधे पर उठाया। चम्बल नदी में गिरते पड़ते नाव तक पहुंचा। फिर नांव में रखकर दूसरी छोर से युवक को बाहर निकाला। फिर वहां से युवक को कंधे पर रखकर पुलिस गाड़ी तक लाया। पुलिस गाड़ी में युवक को MBS लाकर भर्ती कराया। रेस्क्यू में करीब आधे घंटे का वक्त लगा। चेतराम के घुटने, कमर में चोट आई है। जबकि युवक अचेतावस्था में भर्ती है।
मिली जानकारी के मुताबिक मोहित प्राइवेट जॉब करता था। वो सुबह बाइक के जरिए चम्बल की पुलिया पर पहुंचा। फिर बाइक खड़ी करके नदी में कूद गया। उसका मोबाइल बंद था। पुलिस ने अस्पताल में भी दौड़ दौड़ कर युवक की जांच करवाई। परिजनों को सूचित किया। दोपहर 12 बजे तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.