पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोटा के उद्योग नगर इलाके में एक फैक्ट्री से छोड़े गए केमिकल के पानी से नाले जहरीली गैस बन गई। इसकी चपेट में आकर शौच करने गए तीन लोग बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गैर रिसाव से लोगों के बेहोश होने की सूचना पर पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत भी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये DCM फैक्ट्री की लापरवाही है। फैक्ट्री से जहरीला पानी व गैस छोड़ने से पहले भी हादसे हुए है। आज 3 लोग बेहोश हुए हैं। कुछ जानवर मरे हैं। इस मामले में DCM फैक्ट्री का पक्ष जानना चाहा। लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
जानकारी के मुताबिक, डीसीएम इंद्रा गांधी नगर निवासी श्रवण कुमार (40),संजय (35) व पप्पू लाल (40) दोपहर में शौच करने गए थे। बाबा के मजार के पास स्थित नाले के पास यह तीनों बेहोश होकर गिर गए। स्थानीय लोगों को सूचना मिली तो वह सभी को अस्पताल ले गए। वहां, फिलहाल अब तीनों की हालत ठीक बताई जा रही है।
स्थानीय निवासी सावन धामुनिया ने बताया कि तीनों के अचेत होने पर स्थानीय वार्ड पार्षद महेंद्र वर्मा को सूचना दी। फिर बस्ती वालों की मदद से तीनों को अस्पताल लेकर गए। मुनिया ने बताया कि लम्बे समय से DCM फैक्ट्री से गैस/ केमिकल युक्त पानी का रिसाव होता है। जिस कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी व कांग्रेस नेता विनोद बुर्ट ने बताया कि DCM फैक्ट्री द्वारा अक्सर रात के समय नाले से केमिकल युक्त पानी छोड़ा जाता है। नाले से केमिकल युक्त पानी निकलने से गैस बनती है जो लोगों को नुकसान पहुंचाती है। संभवत: आज दोपहर में ही फैक्ट्री की ओर से केमिकल युक्त पानी नाले के जरिए बाहर छोड़ा गया।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.