कोटा में बारिश के बाद बने हालातों व नुकसान का जायजा लेने जिले के प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया कोटा पहुंचे। उन्होंने कोटा बैराज जाकर पानी निकासी का जायजा लिया और अधिकारियों से चर्चा की, बाद में टैगोर हॉल में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक रामनारायण मीणा, भरत सिंह, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर भी मौजूद रहे। दोनों विधायकों ने जिले में बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी।
मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश से हालातों व नुकसान जायजा लेने कोटा आए है। मंत्री ने माना कि बारिश के कारण जिले के काफी नुकसान हुआ है। कई मकान टूटे है मवेशी बह गए है। फसलों में भी खराबा हुआ है। करीब 20 से 25 लिंक पुलिया पानी मे बह गई है। उन्होंने कहा कि नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट करने में 7 दिन का समय लगेगा। फिलहाल शहर में नगर निगम व गांवों में पंचायत के स्तर पर लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश जारी किए है। इनके द्वारा लोगों को आवास, भोजन व कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे है।
इधर मीडिया से बातचीत करते हुए पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा ने कहा कि बारिश से बहुत नुकसान हुआ है। लगभग 700 मवेशी बह गए है। अकेले इटावा तहसील में 4500 मकान टूट गए है। सुल्तानपुर में 1500 मकान नष्ट हुए है। गांव में हालात खराब है। प्रभारी मंत्री को सारी जानकारी दे दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.