पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
काेराेना का असर पेट्राेल-डीजल के दाम पर भी पड़ रहा है। 10 महीने में पेट्राेल 19.28 रुपए और डीजल 17.56 रुपए महंगा हाे चुका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम कम हैं, लेकिन काेराेना के दाैरान हुआ घाटा पूरा करने के लिए सरकार दाम बढ़ा रही है। इनपर लगभग 69 फीसदी टैक्स है। पेट्राेल-डीजल के बढ़े दामाें ने घराें का बजट भी बिगड़ गया है। विशेषज्ञाें का कहना है कि बंगाल चुनाव से पहले दाम 8 से 10 रुपए तक कम हाे सकते हैं।
मार्च में पेट्रोल 72.92 रूपए और डीजल 66.71 रूपए लीटर था
21 मार्च 2020 काे डीजल की रेट 66.71 रुपए लीटर थी। वहीं पेट्राेल 72.92 रुपए लीटर था। अप्रैल में डीजल 69.92 और पेट्राेल 76.25 पेट्राेल रुपए पहुंच गया। मई में पेट्राेल एक रुपए बढ़ा। जून में पेट्राेल पर 8 रुपए और डीजल पर करीब 9 रुपए बढ़े। पेट्राेल 85.87 रुपए और डीजल 78.70 रुपए तक पहुंच गया। जुलाई में दाे रुपए पेट्राेल पर और चार रुपए डीजल पर बढ़े। सितंबर में दाम गिरने लगे। अक्टूबर-नवंबर में भी दाम गिरे। गुरुवार काे पेट्राेल 92.20 प्रति लीटर और डीजल 84.27 रुपए लीटर हाे गया।
20 फीसदी रह गई थी सेल
लाॅकडाउन के दाैरान सेल 20 फीसदी रह गई थी। अब भी डीजल की 50 और पेट्राेल की 80 फीसदी ही सेल है। अभी रोज 13 लाख लीटर डीजल और 7 लाख लीटर पेट्राेल बिक रहा है।
जीएसटी के दायरे में लाने पर कम हो सकती है कीमत
काेटा पेट्राेलियम डीलर्स एसाेसिएशन के अध्यक्ष तरुमीत सिंह बेदी का कहना है कि सरकार बेजवह पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा रही है। काेराेना में सरकार की आय कम हाे गई थी। इसकी वजह से पेट्राेल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इस पर करीब 69 फीसदी टैक्स लगता है। पेट्राेल पर सेंटर का 41 और राज्य का 28 फीसदी वैट हाेता है। डीजल पर सेंटर का 31 और राज्य का 38 फीसदी वैट है। जीएसटी में लाने पर रेट कम हाे सकती है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.