अलवर में मूकबधिर नाबालिग से गैंगरेप मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। दिलावर ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री की बेटी के साथ गैंगरेप होने के 3 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस इधर-उधर हाथ मार रही है लेकिन उनको पकड़ नहीं पा रही है।
इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी तीखा हमला बोला है। दिलावर ने कहा कि यूपी में तो प्रियंका गांधी रोटी फिरती थी। अब क्या हो गया। प्रियंका गांधी रणथंभौर में अठखेलियां कर रही है। शेरों के साथ मजे ले रही है। पीड़िता का जयपुर में इलाज चल रहा है। वो उससे मिलने तक नहीं गई। सवाई माधोपुर से अलवर व जयपुर की दूरी ज्याद नहीं है। इनको शर्म नहीं आती, ये बेशर्म लोग है।
दिलावर ने कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओं को झूठा साबित करने में लगी है। अधिकारी कहते है कि अधिकतर महिलाएं झूठे मुकदमे दर्ज कराती है। सरकार को गुंडे, बदमाश, बलात्कारी की संपत्तियां जब्त करनी चाहिए। इससे अपराधों में कमी आएगी। दिलावर ने कहा कि सरकार को गरीबों की चिंता नहीं है। इसलिए 22 लाख लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए है। जबकि सरकारी विभागों पर 2 हजार करोड़ का बकाया है ,उनके कनेक्शन क्यों नहीं काटे जा रहे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में सबसे आगे है। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही अधिकारियों को बहाल कर दिया जाता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.