दलित छात्र की मौत विरोध में केंडल मार्च निकाला:यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,जातिवाद बंद करने व दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कोटा7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंडल मार्च निकाला।   

जालोर में दलित छात्र की मौत के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन हो रहे है। कोटा में भी गुरुवार रात को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला महासचिव यश गौतम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं में जीएडी सर्किल पर केंडल मार्च निकाला। मृतक छात्र को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यश गौतम का कहना है कि स्कूल में लगातार छुआछूत होती थी। वहां किस प्रकार का वातावरण रहा होगा।टीचर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। ऐसे टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जातिवाद व छुआछूत बंद होनी चाहिए। जातिवाद के कारण देश की प्रगति रुकी हुई है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के प्रयास होने चाहिए। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो ताकि देश में एक मैसेज जाए कि सरकार इन मामलों में खिलाफ सख्त है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ है।

खबरें और भी हैं...