मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोटा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान वार्ड नंबर 17 से पार्षद बबलू कसाना फोटो खींचने में व्यस्त हो गए। पीछे से एक अज्ञात बदमाश ने उनकी जेब काट ली। सीएम विजिट के बाद जब पार्षद ने अपनी जेब पर हाथ लगाया, तो उन्हें चोरी का एहसास हुआ। पार्षद ने पुलिस सुरक्षा में बदमाश के घुसने पर सवाल उठाएं है।
पार्षद बबलू कसाना ने बताया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं से हाथ मिला रहे थे। उसी दौरान वो अपने मोबाइल से सीएम के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। भीड़ के कारण पीछे से धक्के लग रहे थे। उस समय उन्होंने ध्यान नहीं दिया। सीएम के जाने के थोड़ी देर बाद जब उन्होंने जेब को चेक किया, तो उसमें से पैसे गायब थे। जेब में रखे 6-7 हजार रूपए गायब थे। गनीमत रही कि जेब में कोई डाक्यूमेंट्स नहीं था।
बबलू ने कहा कि प्रशासन की कैसी व्यवस्था है।सीएम आ रहे हैं, लुटेरे अंदर घुस रहे हैं और लोगों की जेब काटकर फरार हो रहे हैं। इस तरह से जेब कटेगी तो गलत मैसेज जाएगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.