भीड़ के बीच प्रोपर्टी कारोबारी पर चाकू से हमला, VIDEO:2 लाख रुपए नहीं दिए तो एक के बाद एक चार वार किए

कोटा7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा में देर रात कुछ बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक के हाथ-पैर पर तीन से चार वार किए। इससे पैर पर 3 और हाथ पर एक जगह वार किया गया। फिर बदमाश युवक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। बीच बाजार हुई घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल इग्नू उर्फ इनायत जमाल चौक का रहने वाला है। एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र के कोटडी इलाके की है। सोमवार रात साढ़े 9 बजे के आसपास इंनू (33) अपने दोस्तों के साथ जमाल चौक में खड़ा था। उसी दौरान चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। बीच सड़क पर लाकर उस पर चाकू से एक के बाद एवार किए। घायल इंनू सड़क पर गिर गया। बदमाश मौके से फरार हो गए।

घायल को इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
घायल को इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

घायल इंनू ने बताया कि उसके पहले शराब का ठेका था। अभी प्रोपट्री का काम है। मोहल्ले में रहने वाले बदमाश भय्यू, नोशाद, शब्बीर, ओम प्रकाश, प्रिंस उससे 2 लाख की डिमांड कर रहे थे। चार दिन पहले उन्होंने पैसे मांग, मैंने पैसे नहीं दिए। उन्होंने मारने की बोला,मैंने मजाक समझा।

सोमवार रात को साढ़े 9 बजे घर के पास दोस्त के साथ बात कर रहा था। उसी समय बाइक पर सवार होकर बदमाश आए। आते ही उन्होंने ने मारना शुरू कर दिया। बचने के लिए में भागा। उन्होंने घेर लिया। फिर उन्होंने से चाकू से हमला कर दिया। मेरे गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। 5-7 मिनट सड़क पर पड़ा रहा। सूचना पर भाई मौके पर पहुंचा। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए। इग्नू नई बताया कि उसकी कोई दुश्मनी नही है। पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने हमला किया।

इंनू के पैर पर तीन बार चाकू से वार किया गया।
इंनू के पैर पर तीन बार चाकू से वार किया गया।

इंनू के छोटे भाई इरशाद (30) ने बताया कि सेवन वंडर रोड पर उसके रेस्टोरेंट का काम चल रहा है। घटना के समय वो रेस्टोरेंट पर था। उसी समय भाई इंनू का फोन आया उसने बताया कि मोहल्ले के बदमाश उससे गाली गलौच कर रहे हैं। वो बाइक से तुरंत मौके पर पहुंचा। इंनू सड़क पर पड़ा था। बदमाश हाथ में चाकू लेकर भाग रहे थे। उसने बदमाशों को पकड़ने के बजाय घायल भाई को उठाया। तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आस पड़ोस के लोग इकठ्ठा हो गए।

हफ्ता वसूली करते हैं बदमाश
इरशाद ने बताया कि मोहल्ले के बदमाश हफ्ता वसूली करते है। तीन चार दिन पहले से बदमाश इंनू से पैसे मांग रहे थे। मारने की धमकी दी थी। इस बीच बदमाशों ने इंनू को अकेला देखा था। लेकिन हमला नहीं किया। इस कारण हमने सीरियस नहीं लिया। पता नहीं था बदमाश ऐसी हरकत कर देंगे। बीच बाजार चाकू मार देंगे।

बाजार में भीड़ के बीच युवक पर हमला करते रहे बदमाश, लेकिन कोई बचाने नहीं आया।
बाजार में भीड़ के बीच युवक पर हमला करते रहे बदमाश, लेकिन कोई बचाने नहीं आया।

डीएसपी अमर सिंह ने बताया कि घायल इग्नू अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उसके खिलाफ NDPS के मामले है। हमलावर बदमाश भी आपराधिक प्रवृत्ति के है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। घटना के बाद आरोपी शहर के बाहर फरार हो गए। उनकी तलाश में टीमें लगी हुई है।

ये भी पढ़ें

जयपुर की पॉश कॉलोनी में बदमाशों का हमला, VIDEO:कारों में जमकर की तोड़फोड़, घर पर फेंके पत्थर; दहशत में रहे लोग

जयपुर में देर रात 12 से ज्यादा बदमाशों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। हथियारों से लैस होकर ये बदमाश कॉलोनी में घुसे और सड़क पर खड़ी चार कारों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इससे पूरी कॉलोनी दहशत का माहौल रहा। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में कई बार संपर्क किया, लेकिन फोन नहीं लगा। (पूरी खबर पढ़ें)