भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) अधिकारियाें के 150 पदाें के लिए यूपीएससी वर्ष 2023 में भर्ती परीक्षा कराएगा। आईआरएमएस परीक्षा दो स्तर की होगी। प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा तथा इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगा। मुख्य परीक्षा में पारंपरिक निबंधात्मक टाइप के 4 पेपर होंगे। पेपर ए 300 अंकों का होगा।
यह संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भारतीय भाषाओं में से अभ्यर्थी की ओर से चुनी किसी एक भाषा में रहेगा। दूसरा पेपर- बी अंग्रेजी का 300 अंकों का रहेगा। वैकल्पिक विषय के दाे पेपर 250-250 अंकों के रहेंगे।
व्यक्तित्व परीक्षण- 100 अंकों का रहेगा। प्रश्नपत्रों और वैकल्पिक विषयों का पाठ्यक्रम सिविल सेवा परीक्षा सीएसई के समान होगा। योग्यता पत्रों और वैकल्पिक विषयों (प्रश्न पत्र और उत्तर लिखने के लिए) भाषा माध्यम और स्क्रिप्ट सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) परीक्षा के समान ही होंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.