कोटा में शराब पीने से टोकने पर पत्नी ने सरिए से हमला कर पति का सिर फोड़ दिया। पति भी शराबी है। झगड़े से पहले वह भी शराब पीकर घर आया था। पत्नी के शराब पीने को लेकर दोनों में बहस हुई थी।
बोरखेड़ा केनाल रोड निवासी राधेश्याम मजदूरी करता है। उसकी पत्नी रानी बाई घरों में झाड़ू पौछा लगाती है। दोनों ही शराब पीने के आदी है। राधेश्याम, रानी को शराब पीने से रोकता था। इसे लेकर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ। बुधवार को राधेश्याम शराब पीकर घर पहुंचा। घर पर उसकी पत्नी शराब पी रही थी। उसने उसे टोका। दोनों शराब के नशे में थे। झगड़ने लगे।
नशे में पत्नी ने सरिया लिया और पति की धुनाई शुरू कर दी। उसका सिर फोड़ दिया। पति खुद ही एमबीएस अस्पताल पहुंच गया। जहां उसके सिर पर टांके आए हैं। राधे श्याम के अनुसार उसकी पत्नी संक्रांति के दिन से ही रोज सुबह शाम शराब पी रही थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.