पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोटा बैराज पर घूमने आई दो लड़कियों के साथ कुछ मनचले लड़कों ने छेड़छाड़ कर दी। लड़कियों और वहां मौजूद लोगों ने लड़कों की जमकर धुनाई कर दी। कुछ लाेगाें ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलाेड किया, जाे तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आई, कैथूनीपोल पुलिस ने दो मनचलों को गिरफ्तार किया है और दो फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। कैथूनीपोल थानाधिकारी सत्यपाल पारीक ने बताया कि शनिवार को कोटा बैराज पर दो लड़कियां अपने परिचितों के साथ घूमने आई थीं।
वहां पर कुछ मनचले युवक आए और उन्होंने युवतियों के साथ अभद्रता की और छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि मनचले युवक नशे में थे। इस पर युवतियाें और वहां मौजूद दूसरे लोगों ने दोनों मनचलों की जमकर पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में स्टेशन निवासी कमलेश महावर और कृष्ण गुर्जर को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो युवक मामले में फिलहाल फरार चल रहे हैं, जिनकी भी पुलिस तलाश कर रही है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.