अखिल भारतीय किसान सभा का का 7वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को बुडसू में आयोजित हुआ। सम्मेलन का आरंभ तहसील अध्यक्ष रामसिंह राठौड़, राज्य उपाध्यक्ष नारायणराम डूडी, जिला सचिव मोतीलाल शर्मा की मौजूदगी में हुआ। किसान सभा में झंडारोहण करने के बाद देश के शहीदों को श्रद्धांजलि व पुष्पांजली दी। इस दौरान सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सभा की कार्य रिपोर्ट पेश की। जिसमें उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2050 सदस्य बने हैं।
समीक्षा की रिपोर्ट की बहस में रेखा राम घोटिया, हेमा राम रुलाणियां, धर्माराम बिश्नोई, बीरमाराम जुसरी, बीरमाराम जाखड़, पीथा राम नेतड, सुखाराम बरवाला, तिलोका राम ने हिस्सा लेते हुआ कहा की किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता से प्रयास करने है। इस दौरान किसान सभा की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव भी किया गया। जिसमें रेखा राम घोटिया को अध्यक्ष, धर्माराम बिश्नोई को सचिव व पीथाराम नेतड को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही 11 नए कार्यकारिणी सदस्यों का चयन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में राज्य उपाध्यक्ष नारायणराम डूडी ने किसानों को संबोधित कर संस्था की रीति नीति समझाई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.