शारदा बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य रामेश्वरलाल गौड़ ने बताया कि विगत तीन दिनों से विद्यालय में बालिकाओं की रूचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इनमें चित्रकला, संगीत, सुलेख आदि का आयोजन हुआ। इसी क्रम में शुक्रवार को विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस रंगोली प्रतियोगिता में 30 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इसमें माध्यमिक स्तर पर करिश्मा मुंडेल व अमृता काला प्रथम रही, रक्षा सोनी व सलोनी जांगिड़ द्वितीय रही। प्राथमिक स्तर पर योगिता राव व सोनू प्रथम रही।
इस दौरान किरण शर्मा व सुचिता झा इस प्रतियोगिता की निर्णायक रही। जिन्होंने बालिकाओं द्वारा तैयार की गई रंगोली का बारिकी से निरीक्षण करते हुए परिणाम सुनाया। वहीं विजेता रही बालिकाओं को पारितोषिक भी वितरित किए गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.