4 मई से पंचायत समिति मुख्यालय के सामने धरने पर बैठे मनरेगा कर्मचारियों के धरने के समर्थन में भाजपा व रालोपा भी आ गई है। शुक्रवार दोपहर को में धरने 11वें दिन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमाकांत शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री लक्ष्मीनारायण मुण्डेल, रालोपा नेता सुभाष कंदोई, आईदानराम मुण्डेल, मंडल अध्यक्ष मुकेश वैष्णव भी पंहुचे।
नेताओं ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार सभी संविदा कर्मियों को नियमित करने के चुनावी वादे के साथ सता में आई थी। सरकार को वो वादा पुरा करना चाहिए। सरकार ने किसानों से कर्ज माफी का भी वादा किया था मगर वो भी नहीं कर पायी। यदि सरकार अपने चुनावों वादों को पुरा नहीं कर पाती है तो आने वाले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की दस सीटें भी नही आएगी।
विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
धरने पर समर्थन करने पश्चात भाजपा और रालोपा नेता विकास अधिकारी के चैम्बर में पंहुचे। इन्होंने गेहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभी ने विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए विकास अधिकारी से सभी मनरेगा कर्मियों के साथ सहानुभूति बरतने का आग्रह किया।
मनरेगा कर्मियों की मांगो का समर्थन करने के लिए शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमाकांत शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री लक्ष्मीनारायण मुंडेल, रालोपा नेता सुभाष कंदोई, मंडल अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मेहबूब खत्री, किसान मोर्चा महामंत्री बस्तीराम मुंडेल, आईदानराम मुंडेल, एससी मोर्चा के मंत्री सुखराम बावरी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजुद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.