जिला परिषद् सदस्य एवं कुमावत विकास समिति के अध्यक्ष बाबुलाल कुमावत ने वृहद गौ सेवा, गौ विश्व कल्याण यज्ञ एवं पुस्तक विमोचन के साथ कुचामन गौशाला बीड़ में जन्म दिवस मनाया। 101 पण्डितों ने समवेत स्वर में गौ विश्व कल्याण यज्ञ करवाया। पण्डित छोटूलाल शर्मा के सानिध्य में सम्पन्न इस यज्ञ में विद्वत पण्डित समवेत स्वर में मंत्रोच्चार करते हुए विश्व कल्याण की प्रार्थना कर रहे थे। यज्ञ में माता-पिता सोहनदेवी-गोमाराम बतौर मुख्य यजमान शामिल हुए। वहीं अनुज धनेश कुमावत मौजूद रहे। समारोह में बाबुलाल कुमावत द्वारा प्रकाशित एवं रक्षेन्द्र अशोक ओझा द्वारा लिखित पुस्तक ‘सनातन पुनरोदय-2014 के पश्चात’ का विमोचन किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख श्रीकांत शर्मा, भाजपा प्रभारी वासुदेव चावला, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र ओडिण्ट, पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया, पूर्व विधायक हरीश कुमावत, विजय सिंह चौधरी, ज्ञानाराम, श्याम प्रतापसिंह , कुम्हारान ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार फौजी, कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, नावां से प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष नटवरलाल वक्ता, भगवानसिंह रसाल मौजूद रहे। प्रकाशक बाबुलाल कुमावत एवं लेखक रक्षेन्द्र अशोक ओझा मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.