गोशाला अध्यक्ष सुसाइड मामला:2 आरोपी गिरफ्तार; सुसाइड नोट में था 6 लोगों का नाम, कुल 4 पकड़े गए

नागौर5 महीने पहले

नागौर जिले के मौलासर में एक गोशाला अध्यक्ष के सुसाइड के मामले में सोमवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया था।

मौलासर में 3 अक्टूबर को जगदीशराम पुत्र रामदेवाराम ने एक रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया था कि 3 अक्टूबर की सुबह उनके बड़े भाई गिरधारी राम का शव खेत में एक पेड़ से लटका मिला था। उनकी पेंट की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला था।

नोट में 6 लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया था। लिखा था कि ये लोग लगातार परेशान कर रहे हैं। ऐसे में परेशान होकर गिरधारी राम ने आत्महत्या कर ली। मामले में पूर्व में पुलिस ने नामजद लोगों की जांच कर दो आरोपियों चुनाराम और शिवराज को गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं सोमवार को पुलिस की टीम ने खाखोली रहने वाले पृथ्वीराज पुत्र गोरधन बावरी और खाखोली रहने वाले महेंद्र पुत्र छोटुराम जाट को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...