पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रोल गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या चार में गुरुवार को टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजेश्वरी द्वारा बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीके लगाए गए। बच्चों व गर्भवती महिलाओं के वजन सहित स्वास्थ्य सम्बंधित अन्य जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह देते हुए दवा दी गई। स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजेश्वरी ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए तथा बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। उन्होंने स्वस्थ शरीर के लिए टीकाकरण को आवश्यक बताते हुए समय-समय पर आवश्यक रूप से टीके लगाने के लिए महिलाओं को जानकारी दी।
इसी प्रकार उन्होंने स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी देते हुए विभिन्न मौसमी बीमारियों के लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में बताया। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंदगी से बीमारियां फैलती है, इसलिए अपने आस-पास के परिसर को साफ सुथरा रखना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ता पूनम, सरस्वती, रेखा, आशा सहयोगिनी मुन्नी, पप्पूदेवी, संगीता, सहायिका मुमताज व महिलाएं उपस्थित थी।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.