आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय में गत दिवस को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत अभिविन्यास कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों को विधिक जानकारी दी गई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजकुमार सामंत ने की, जिसमें मुख्य व्यक्तता वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार दिवाकर ने संविधान और स्वयंसेवकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। महासचिव जिला अभिभाषक संघ बलराम बेड़ा ने राष्ट्र निर्माण में कानून की भूमिका पर प्रकाश डाला, जिला अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र परिहार ने स्वयंसेवकों को अधिकारों से पहले कर्तव्यों के बारे में बताया। अधिवक्ता जगदीश सारस्वत विद्यार्थी जीवन को सबसे महत्वपूर्ण अवस्था बताते हुए सही मार्ग चुनने तथा उस मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। अधिवक्ता रामकुवांर चौधरी ने यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामेश्वर लाल ने किया। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पुष्पलता, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, डॉ. संजय सैन, मनोहर लाल, अनिल खोखर, सुनिल खोखर, प्रदीप, ईश्वर चन्द गौड़ आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.