रिटायर्ड पुलिस कर्मियों की पहली मीटिंग:कई समस्याओं पर चर्चा हुई, एसपी के नाम ज्ञापन भी देंगे

नागौर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। - Dainik Bhaskar
बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

नागौर में राजस्थान रिटायर्ड पुलिस कल्याण संस्थान की पहली कार्यकारणी की मीटिंग पुलिस लाइन में आयोजित हुई। जिसमें एसपी राममूर्ति जोशी, ASP राजेश मीना, जिलाध्यक्ष रामूराम मीणा, महासचिव साबिर हुसैन साहित कार्यकारणी सदस्य रिटायर्ड पुलिस कार्मिक मौजूद रहें। एसपी ने नव गठित कार्यकारणी के सदस्यों को शपथ दिलवाई। वहीं रिटायर्ड पुलिस कार्मिकों के कल्याण के लिए चर्चा की गई। इसके लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसपी नागौर के नाम से ज्ञापन तैयार किया जाए, जिसमें सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों के परिचय पत्र जारी कराने, समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के एसपी कार्यालय मे रिक्त पडे भवन की मांग की। जिलाध्यक्ष रामूराम मीणा ने बताया कि नागौर में राजस्थान पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त सभी वर्गों यथा पुलिस, मंत्रालयिक कार्मिक, चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों सहित जिले में निवासरत करीब 632 कार्मिकों की सूची तैयार कर उन्हें संगठन बनाया गया जिसका उद्देश्य से अवगत करा दिया गया है। सगंठन महासचिव सबिर हुसैन ने संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस कल्याण संस्था का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों के साथ साथ सेवारत पुलिस कर्मियों की समस्याओं का समाधान करना है। संस्था राज्य के मुख्यमंत्री व पुलिस विभाग के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करवाकर समाधान किया जाएगा। वक्ताओं ने बताया कि सेवारत पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं के बारे में पुलिस सेवा में कार्यरत होने के चलते ना तो कोई आंदोलन कर सकते है। वहीं अपनी समस्या को उचित मंच पर रख पाते हैं। संगठन के द्वारा सेवारत पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास किए जाएं बैठक में संस्था द्वारा आगामी दिनों में किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों की भी रुपरेखा तैयार की गई।