राबाउमावि गिनानी विद्यालय में एक व्यक्ति एक पौधा अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित हिम्मताराम भांबू पर्यावरण प्रेमी के कर कमलों से अभियान को प्रारंभ किया गया। जिसमें 500 बालिकाओं को 500 पौधे वितरित किए। प्रत्येक बालिका को पौधे से पेड़ विकसित होने तक रखवाली करने के लिए प्रेरित किया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से संचालित कौशल विकास शिविर के प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के कर कमलों की ओर से वितरण किया गया। हिम्मताराम भांभू ने बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति जन्म से 70 वर्ष की आयु तक 8 करोड़ रुपए की प्राणवायु ग्रहण करते हैं, सभी को अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष एक पेड़ आवश्यक रूप से लगाना चाहिए।
इंदिरा विश्नोई ने बताया इस अभियान के तहत नागौर को हरा भरा बनाया जाएगा। किस्तूरचन्द अंबानी ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की सलाह दी। इस अवसर पर सुरेश जाखड़, अब्दुल रहमान, नरपत पोटलिया, योगेश कुमार भाटी आदि उपस्थित रहे। संतोष बेनीवाल ने बालिकाओं को पौधे वितरित किए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.