राजस्थान में रैपर सिंगिंग से धमाल मचाने वाले RV जागीरदार को पॉपुलर रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में फिर से एंट्री मिली है। इससे पहले भी RV जागीरदार साल 2018 में इस रियलिटी शो में सेमीफाइनलिस्ट रह चुके है। नागौर के बोरावड़ कस्बे में रहने वाले RV जागीरदार का नाम रघुवीर सिंह राजपुरोहित है।
दरअसल, रघुवीर राजपुरोहित के RV जागीरदार बनने की कहानी फिल्मी है। साल 2015 में गांव बोरावड़ से B.COM. करने जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सॉन्ग बनाने शुरू किए। 2 साल तक कॉल सेंटर में काम किया। यहां से मिली सैलरी से पहला वीडियो बनाया। साल 2015 में RV ने अपना पहला रैप सॉन्ग 'म्हारे देश पधारो' रिलीज किया। इसके बाद साल 2017 में आए उनके सॉन्ग 'शहर म्हारो जोधपुर' ने उन्हें जोधपुर सहित पूरे मारवाड़ में पहचान दिला दी।
रियलिटी शो में दोबारा एंट्री
हाल में मुंबई में उनकी ऑडिशन राउंड और एक ऐपिसोड की शूटिंग भी पूरी हो गई है। इस सीजन के प्रोमो में भी RV जागीरदार की झलक दिखाई गई है। 15 जनवरी से शो का टेली कास्ट शुरू होगा। इस बार शो की ज्यूरी में फेमस रैपर बादशाह, बॉलीवुड हीरोइन शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और गीतकार मनोज मुन्तशिर जज है। RV और उनके इस्माइल खान लंगा ग्रुप को शो के ऑडिशन राउंड में सीधे एंट्री मिली और अब पहले ऐपिसोड में भी उन्हें एंट्री मिल गई है।
कई चैनल के लिए बना चुके गाने
RV जागीरदार अपने लंगा ग्रुप के साथ मिलकर अब तक कई टीवी चैनल के लिए भी सॉन्ग गा चुके हैं। इसके अलावा देश में करीब 50 से ज्यादा लाइव म्यूजिक कन्सर्ट स्टेज शो कर चुके हैं। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके हर वीडियो सॉन्ग को फैन भरपूर प्यार देते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.