नागौर की मौलासर थाना पुलिस ने गोशाला अध्यक्ष के सुसाइड के मामले में रविवार रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 3 अक्टूबर को खाखोली रहने वाले जगदीश राम ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि सुबह 6 बजे खेत में रोहिड़े के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उनका बड़ा भाई गिरधारी राम का शव लटका मिला था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें 6 लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया था। जिसमें आत्महत्या करने की वजह उनको परेशान करना लिखा था। जिससे तंग आकर गिरधारी राम ने सुसाइड कर लिया।
इस पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपी चूनाराम और शिवराज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही आरोपी मौलासर के गांव खाखोली के ही रहने वाले हैं। मामले में कुल 6 लोगों के खिलाफ आरोप था। पुलिस फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार कर सकी है। बाकी चार लोग जिन पर आत्महत्या करने से पहले परेशान किए जाने का आरोप लगा है उनकी भी भूमिका की जांच कर रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.