पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
डीडवाना फाटक के पास सोमवार दोपहर बाद एक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। कोतवाली थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह ने बताया सुसाइड नोट से प्राप्त युवक का नाम होशियार सिंह था। जो करीब 50 वर्ष का प्रतीत हुआ है। पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक की दो पत्नियां हैं। इनमें एक पत्नी के तीन बच्चे हैं जबकि दूसरी पत्नी के दो। एक पत्नी इंदू नाम की यहां दो बच्चों के साथ नागौर के हाउसिंग बोर्ड में रहती है, जिसका सुसाइड नोट में नाम लिख हुआ मिला है। मृतक होशियार सिंह इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करता था।
उसकी घर में अनबन चलने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में मृतक ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इसके अलावा वह खुद को सही बताते हुए मौत की जिम्मेदारी भी पत्नी पर लगाई है। पुलिस के अनुसार प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.