राजस्थान में रोज मिल रहे नए कोरोना केसों में लगातार तेजी बनी हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीज 70 हजार के करीब पहुंच गए हैं। उधर, मंगलवार को 9 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। तीसरी लहर में एक दिन में मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बीते 15 दिन में 55 मरीजों की जान जा चुकी है। वहींख् पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 9711 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 69,388 हो गई है। 7056 कोविड मरीज रिकवर हुए हैं।
मंगलवार को जयपुर और जोधपुर में 2-2 मौतें रिकॉर्ड की गई हैं। 5 जिलों- अजमेर, अलवर, दौसा, करौली, बीकानेर में 1-1 मौतें हुई हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा मंगलवार को 2358 मरीज मिले हैं। जोधपुर में 801, उदयपुर में 677, अलवर में 568, कोटा में 563, पाली में 569 संक्रमित मिले हैं।
कहां-कितने मरीज मिले
अजमेर में 270, अलवर में 568, बांसवाड़ा में 9, बारां में 101, बाड़मेर में 239, भरतपुर में 536, भीलवाड़ा में 90, बीकानेर में 358, बूंदी में 53, चित्तौड़गढ़ में 380, चूरू में 252, दौसा में 85, धौलपुर में 115, डूंगरपुर में 47, गंगानगर में 84, हनुमानगढ़ में 426, जयपुर में 2358, जैसलमेर में 117, जालोर में 25, झालवाड़ में 94, झुंझुनूं में 38, जोधपुर में 801, करौली में 17, कोटा में 563 संक्रमित मिले हैं। नागौर में 85, पाली में 569, प्रतापगढ़ में 125, राजसमंद में 31, सवाईमाधोपुर में 205, सीकर में 204, सिरोही में 68, टोंक में 121, उदयपुर में 677 केस मिले हैं।
राजस्थान में पिछले 15 दिनों में मौत का आंकड़ा
तारीख | मौत |
4 जनवरी | 1 |
5 जनवरी | 2 |
6 जनवरी | 0 |
7 जनवरी | 2 |
8 जनवरी | 2 |
9 जनवरी | 1 |
10 जनवरी | 2 |
11 जनवरी | 4 |
12 जनवरी | 3 |
13 जनवरी | 7 |
14 जनवरी | 3 |
15 जनवरी | 8 |
16 जनवरी | 6 |
17 जनवरी | 5 |
18 जनवरी | 9 |
कुल 15 दिन | 55 मौत |
जयपुर के सोडाला में सबसे ज्यादा केस
जयपुर के सोडाला में 99, मालवीय नगर में 78, जवाहर नगर में 75, झोटवाड़ा में 72, गोपालपुरा पर 71, गांधी नगर में 69, सी-स्कीम में 67, विद्याधर नगर में 62, प्रताप नगर में 59, टोंक रोड पर 58, झालाना में 56, जगतपुरा में 54, सीतापुरा में 51, आदर्श नगर में 50, अजमेर रोड पर 44, बनीपार्क में 45, इंदिरा गांधी नगर में 43, जेएलएन मार्ग पर 41, लालकोठी पर 47, मानसरोवार में 49, पत्रकार कॉलोनी में 46, बनीपार्क में 45, अजमेर रोड पर 44, दुर्गापुरा में 44, सांगानेर में 41, श्याम नगर में 40, जिनके पते नहीं मालूम ऐसे 40, सिविल लाइंस में 40, खो नागौरियान में 40, एयरपोर्ट पर 39, शास्त्री नगर में 37, गांधी नगर में 39, त्रिवेणी नगर में 38, किरण पथ पर 34, चित्रकूट में 32, सिरसी में 31, ब्रह्मपुरी में 30, अग्रवाल फॉर्म पर 27 कोविड पॉजिटिव मिले हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.