तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण का कोटा में शुभ आगमन हुआ। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन किया। दानबाड़ी में महाश्रमण का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया। यहां समाज के लोगों को धर्म का मार्ग बताते हुए आचार्य महाश्रमण ने कहा कि संत समागम और भगवान की कथा दोनों दुर्लभ है। धर्मवाणी सुनने से समय और जीवन दोनों ही धन्य हो जाते है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बातों को न सुना जाए। अच्छी बातें सुने और जीवन में अमल करें। उन्होंने मौजूद लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।
धारीवाल बोले: पूरा जैन समाज साथ हो नही तो भूख हड़ताल करूंगा
इस दौरान संबोधित करते हुए स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि ऐसा मौका पहली बार आया है जब जैन समाज के दोनों संग श्वेतांबर और दिगंबर समाज एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि महावीर जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी मैं दोनों ही समाजों को एक साथ देखना चाहता हूं। अगर दिगंबर श्वेतांबर समाज मिलकर एक कार्यक्रम नहीं करेंगे तो वह भूख हड़ताल करेंगे। इस बात के जरिए धारीवाल मौजूद लोगों को एकता का संदेश दे रहे थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.