- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Rahul Gandhi Rajasthan Yatra LIVE Update; Ashok Gehlot Sachin Pilot | Congress Bharat Jodo Yatra Latest Photos
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा:दूसरे दिन 22.5 किमी पैदल चले राहुल गांधी, कोटा शहर से 42 किमी दूर करेंगे नाइट स्टे
झालावाड़6 महीने पहलेलेखक: झालावाड़ से गोवर्धन चौधरी
मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले के सुकेत कस्बे पहुंची।
राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन कोटा के हिरिया खेड़ी में पूरी हुई। शाम करीब छह बजे 22.5 किलोमीटर का सफर पूरा हो चुका था। यहां से आगे राहुल गांधी गाड़ियों से दरा के मोरू कला के लिए निकल गए। कोटा शहर से करीब 42 किमी दूर मोरू कला में नाइट स्टे करेंगे। आज राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा नहीं होगी।
इससे पूर्व, दूसरे चरण की यात्रा झालावाड़ जिले के देवरी घाटा से शुरू होकर कोटा जिले में प्रवेश की थी। मंगलवार को यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3.30 बजे से शुरू हुआ था।
यात्रा में अचानक सूअर घुस आया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे फौरन भगाया। शाम करीब पांच बजे कोटा के हाइवे हिरिया खेड़ी से 3 किमी पहले जय माता दी ढाबे पर राहुल का काफिला टी ब्रेक के लिए रुका। करीब सवा पांच बजे यात्रा फिर शुरू हुई थी। शाम करीब पौने छह बजे तक 20 किमी की यात्रा पूरी हो चुकी थी।
झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब छह बजे शुरू हुई यात्रा ने दस किलोमीटर का सफर पूरा कर लंच ब्रेक लिया था।
कोटा के हिरिया खेड़ी से करीब 3 किमी पहले इसी जय माता दी ढाबे पर राहुल गांधी टी ब्रेक के लिए रुके थे। यहां से यात्रा करीब सवा पांच बजे आगे के लिए बढ़ गई थी।
मंगलवार सुबह यात्रा के पहले फेज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव में बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन पीएम मोदी के रोड शो में बीजेपी ने प्रचार किया।
इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के शेड्यूल में राहुल गांधी और यात्री राजस्थान के सांस्कृतिक रंगों के साथ घुलते-मिलते नजर आए। यात्रा जब जिला भाजपा कार्यालय के सामने से निकली तो राहुल का रिएक्शन देखकर सभी मुस्करा दिए। दरअसल, BJP ऑफिस पर भी कई लोग यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही जमे हुए थे। राहुल की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर लोगों का अभिवादन किया।
यात्रा में मंगलवार को करीब 23 किमी. का सफर तय किया जाएगा। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी।
राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में कोटा के सुकेत कस्बे में अचानक सूअर घुस आया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे फौरन खदेड़ा।
मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले के सुकेत कस्बे में पहुंची। इससे पहले झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब छह बजे शुरू हुई यात्रा ने दस किलोमीटर का सफर पूरा कर लंच ब्रेक लिया।
भारतीय जनता पार्टी झालावाड़ के ऑफिस पर खड़े लोगों की ओर जब राहुल ने हाथ हिलाया तो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
इस बीच राजस्थान में यात्रा की एंट्री वाले दिन ही राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी भी मिल गया। पंजाब के सीनियर लीडर सुखजिंदर सिंह रंधावा को पार्टी ने माकन के इस्तीफे के बाद प्रभारी नियुक्त किया है। रंधावा कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।
मंगलवार की यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सुबह से ही साथ चल रहे हैं। इनके अलावा केंद्रीय नेतृत्व से केसी वेणुगोपाल सहित दूसरे नेता भी नजर आ रहे हैं। दूसरे फेज की यात्रा शुरू होते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गाड़ी से निकल गए।
9 दिसंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा। इससे पहले सोमवार को पूर्व CM वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र वाले झालावाड़ जिले में भीड़ जुटाकर कांग्रेस ने सियासी ताकत दिखाने का प्रयास किया था।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व पर फोकस कर रहे हैं। वे यात्रा के रूट में आने वाले कुछ मंदिरों में भी जा सकते हैंं। राहुल ने एक दिन पहले ही जय सियाराम और हे राम नारे को लेकर BJP-RSS को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा- भाजपा को जय सियाराम बोलना ही पड़ेगा।
यात्रा के दूसरे दिन हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन जुड़े। यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग पहुंचे हैं।
मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान भी उज्जैन में राहुल गांधी ने जय सियाराम नहीं बोलने के मुद्दे पर BJP-RSS पर निशाना साधा था। इस पर सियासी विवाद भी हुआ था। वहीं, BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया राहुल गांधी से राजस्थान में रहने तक रोज एक सवाल पूछ रहे हैं।
यात्रा से जुड़े 6 बड़े अपडेट
- यात्रा का दूसरा चरण मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुआ। यात्रा कोटा जिले में पहुंच चुकी है। सुकेत कस्बे में सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग राहुल के साथ चल रहे थे। इस बीच यात्रा में अचानक सूअर घुस आया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे फौरन भगाया। शाम करीब 5 बजे टी ब्रेक के लिए राहुल गांधी कोटा के हिरिया खेड़ी से 3 किमी पहले एक ढाबे पर रुके थे।
- सुबह छह बजे झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई यात्रा करीब दस बजे देवरी घाट पहुंची है। यहां लंच ब्रेक लिया गया।
- इससे पहले चार घंटे के सफर में राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता नजर आए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी सुबह से साथ चल रहे हैं।
- इस बीच झालावाड़ BJP ऑफिस पर खड़े लोगों का राहुल ने अभिवादन किया और फ्लाइंग किस देकर आगे बढ़ गए।
- इसके बाद 3.30 बजे कोटा के सुकेत से यात्रा का दूसरा फेज शुरू हुआ। शाम 6:30 बजे बजे यात्रा रामंगज के हिरिया खेडी पहुंचेगी। यहां कल की यात्रा का आखिरी कार्यक्रम होगा। इसके बाद दर्रा के मोरू कलां खेल मैदान में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
- राहुल गांधी यात्रा के दौरान चुनिंदा किसानों, मजदूरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। झालावाड़ जिले में पहले दिन भी राहुल गांधी ने कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, किसानों से मुलाकात की थी।
कन्हैया बोले - कपड़ों की तरह CM बदले गए
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को कोटा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कि गुजरात चुनाव में बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं। चुनावों में बीजेपी की रैलियों में स्कूल ड्रेस में बच्चों को लाया गया था। चुनाव की वोटिंग के दिन पीएम के रोड शो में बीजेपी का प्रचार किया गया।
उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन या तो प्रचार की अनुमति दे दीजिए, नहीं तो नियम सबके लिए एक हैं। कन्हैया ने कहा कि गुजरात में कपड़ों की तरह मुख्यमंत्री बदले गए हैं। कन्हैया कुमार ने कहा, इस यात्रा का उद्देश्य इलेक्शन नहीं इमोशन है।
भारत जोड़ो, दूसरा दिन; यात्रा से जुड़े चुनिंदा फोटोज
प्रदेश कांग्रेस सहित कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के भी बड़े नेता दो दिन से यात्रा में साथ चल रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान सरकार में मंत्री और विधायक भी उनके साथ हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में स्थानीय संस्कृति की भी झलक देखने को मिल रही है। झालावाड़ में यात्रा के साथ चलते लोक कलाकारों से भी राहुल गांधी बात कर रहे हैं।
बच्चों और युवाओं में राहुल गांधी को लेकर काफी क्रेज दिख रहा है। सभी राहुल के साथ फोटो खिंचवाना चाहते हैं।
दूसरे दिन मंगलवार को पहले फेज की यात्रा के दौरान दो दिव्यांग यात्री भी राहुल के साथ चलते नजर आए।
झालावाड़ में यात्रा के दूसरे दिन राजस्थानी आर्टिस्ट कला का प्रदर्शन करते हुए चल रहे हैं। इस दौरान एक कठपुतली कलाकार से राहुल ने बात की और कठपुतली चलाने की भी कोशिश की।
मंगलवार सुबह यात्रा शुरू होने के दौरान कुछ बच्चे भी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। राहुल ने बच्चों से बात भी की।
मंगलवार को पहले फेज की यात्रा पूरी होने के बाद लंच ब्रेक के दौरान आराम करते हुए यात्री। करीब तीन महीने पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा स्टार्ट हुई थी।
राहुल गांधी की यात्रा के जरिए कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया।
राहुल गांधी की यात्रा में CM गहलोत के साथ कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कृष्णा पूनिया और वैभव गहलोत भी दिखे।
यात्रा की सुरक्षा में पुलिस का भी लंबा जाप्ता तैनात है। कई एंबुलेंस भी साथ चल रही हैं।
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन नुक्कड़ सभा को संबोधित करते राहुल गांधी।
पहले दिन की यात्रा के दौरान राहुल ने प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं से बातचीत की और फीडबैक भी लिया।
ये भी पढ़ें
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा:राहुल गांधी बोले- भगवान राम से सीखें BJP-RSS के लोग, उन्हें जय सियाराम बोलना ही पड़ेगा
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन की नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा मुश्किल नहीं है। 3700 किलोमीटर से ज्यादा हमारे मजदूर-किसान चलते हैं, वे ज्यादा मुश्किल काम करते हैं। अपना खून पसीना देश को देते हैं। सच्चे तपस्वी मजदूर और किसान हैं। केंद्र सरकार देश के तपस्वियों के हितों के खिलाफ काम करती है। (पूरी खबर पढ़ें)