VDO परीक्षा के लिए इतिहास और संस्कृति विषय बहुत महत्वपूर्ण है। इसके कई टॉपिक्स भी सिलेबस में दिए गए हैं। भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक, साहित्य कृति, इतिहास और संस्कृति से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। सिलेबस को 6 पार्ट में डिवाइड किया गया है। दैनिक भास्कर ऐप पर पाठशाला क्लासेज जयपुर के सब्जेक्ट एक्सपर्ट भैरू सिंह चारण दे रहे हैं इतिहास और कला संस्कृति विषय से जुड़े खास टिप्स।
सब्जेक्ट में अच्छे नम्बर लाने के लिए 10 महत्वपूर्ण टिप्स
1. इतिहास और संस्कृति से 20 प्रश्न परीक्षा में आने की संभावना है। सब्जेक्ट पर ज्यादा फोकस करें।
2. राजस्थान की कला और संस्कृति को ज्यादा वेटेज देकर तैयारी करें। पिछले पेपर्स को देखें तो आर्ट एंड कल्चर से ज्यादा प्रश्न पूछे गए हैं।
3. राजस्थानी भाषा और साहित्य, बोलियां, कृतियां, प्रमुख कवि, जनजातियां, आर्थिक व्यवस्था।
4. राजस्थान के मेले और त्योहार, पशु मेले से जरूर प्रश्न आता है। तिथियां याद रखनी हैं।
5. राजस्थान का हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट्स)- ब्लू पॉटरी, टेराकोटा, मीनाकारी, महत्वपूर्ण कलाकार और कला से संबंध।
6. राजस्थान के रीति-रिवाज, परम्परा और रूढ़ियों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
7. राजस्थान की वेशभूषा, आभूषण, परिधान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
8. पुरुषों और जनजातीय पुरुषों-महिलाओं की वेशभूषा को खास तौर पर पढ़ना है। पुरुषों में पगड़ी, पगड़ी के प्रकार, उनके आभूषणों के नाम ध्यान रखने हैं।
9. लोकगीत और संगीत, लोक नृत्य, लोक नाट्य, संगीत प्रेमी जातियों के बारे में प्रश्न पूछा जा सकता है।
10. इतिहास में राजस्थान का प्रमुख इतिहास, स्मारक, सभ्यता और राजवंश के बारे में मुख्य बातें क्या हैं? उन्हें तैयारी में शामिल करना है।
अपने सवाल हमें ऐसे भेजें
VDO भर्ती को लेकर अगर आपके भी कोई सवाल हैं, तो उसे हमें भेजें। आपके कॉमन सवालों को हमारी टीम कलेक्ट करेगी, जिनके जवाब सब्जेक्ट के एक्सपर्ट देंगे। अगले 30 दिन हमारे मोबाइल ऐप से जुड़कर करें परीक्षा की तैयारी। यहां क्लिक कर भेजें अपने सवाल...
यह भी पढ़ें:
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.