VDO यानी ग्राम विकास अधिकारी प्री एग्जाम को लेकर कैंडिडेट्स की बहुत सी क्वेरीज हमारे पास आई हैं। हमें परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हम इसके लिए आपका धन्यवाद देते हैं। दैनिक भास्कर ऐप पर आज आपकी क्वेरीज को लेकर एक्सपर्ट के जवाब का सेक्शन पब्लिश किया जा रहा है। पाठशाला क्लासेज जयपुर के निदेशक और सब्जेक्ट एक्सपर्ट संजय कुमार सभी प्रश्नों को एक-एक कर जवाब दे रहे हैं।
VDO परीक्षा कैंडिडेट्स के सवालों का जवाब, ये हैं एक्सपर्ट व्यू
चूरू से रामपाल का सवाल- एग्जाम में कन्फ्यूज होते हैं। बचने का उपाय बताएं।
जवाब- ज़्यादा से ज़्यादा प्रश्नों को हल करें।
जयपुर से लालाराम मीणा का सवाल- जीके और करंट अफेयर्स सवाल कितने मार्क्स के आ सकते हैं ?
जवाब- राजस्थान सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से 20-25 सवाल आने की संभावना है।
बूंदी से गोविन्द प्रसाद प्रजापत का सवाल- भारत का इतिहास और भूगोल से कितने प्रश्न आने की सम्भावना है?
जवाब- भारत से संबंधित इतिहास और भूगोल के लगभग 10 प्रश्न पूछे जाने की संभावना है।
भीलवाड़ा से जय का सवाल- आखिरी महीने में प्री क्लियर करने की रणनीति क्या है?
जवाब- अंतिम समय में सभी विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स, करंट अफेयर्स के लेटेस्ट पॉइंट्स का रिवीजन करें। भास्कर ऐप पर सभी टॉपिक के एक्सपर्ट टिप्स भी दिए गए हैं।
नागौर से जितेन्द्र का सवाल- VDO प्री में कैटेगरी वाइज 15 गुणा कैडिडेट्स को पास करेंगे या मिनिमम मार्क्स बोर्ड तय करेगा।
जवाब- 15 गुना कैंडिडेट्स को पास किया जाएगा। मिनिमम मार्क्स भी बोर्ड ही तय करेगा।
बूंदी से लोकेश कुमार मीणा का सवाल- कम्प्यूटर में कितने टॉपिक पढ़ें?
जवाब- कम्प्यूटर में 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी टॉपिक से 1-1 प्रश्न पूछा जा सकता है। कम्प्यूटर की तैयारी का वीडियो और टिप्स दैनिक भास्कर एप पर सोमवार को पब्लिश किए जाएंगे।
कोटा से जावेद और बीकानेर से रामस्वरूप सिहाग का सवाल- करंट अफेयर्स कैसे कम्प्लीट करें ?
जवाब- करंट अफेयर्स के लिए रोजाना अखबार पढ़ना होता हैं। न्यूज से अपडेट रहें। किसी भी एग्जाम में सामान्यतः पिछले 1 साल तक का करंट पूछा जा सकता है। करंट अफेयर की बहुत सी बुक्स भी मार्केट में उपलब्ध हैं।
जयपुर से विजय कुमार का सवाल- करंट अफेयर्स के लिए ऑनलाइन क्लासेज लेना सही है या ऑफलाइन बुक रीडिंग ?
जवाब- करंट अफेयर्स के लिए पीडीएफ या बुक्स पढ़ सकते हैं। कोई बड़ा मुद्दा हो तो उसे ऑनलाइन या ऑफलाइन एक्सपर्ट से समझ सकते हैं।
बाड़मेर से महेन्द्र सिंह राठौड़ का सवाल- पुराने अधीनस्थ बोर्ड पेपर को आधार मानकर तैयारी करें या नहीं ?
जवाब- परीक्षा की तैयारी अंतिम पेपर को आधार मान कर की जाती है। बोर्ड का पैटर्न बदलता रहता है। फिर भी अंतिम पेपर को ही आधार मान कर तैयारी करें।
सवाल- 120 सवाल 100 नम्बर के होंगे, तो 1 कितने नम्बर का होगा ?
जवाब- 100 में 120 का भाग देने पर .83 नम्बर आता है। इसलिए इतना नम्बर होगा।
जैसलमेर से एलडी सरकार का सवाल- एडमिट कार्ड कब तक आएंगे। एग्जाम पोस्टपोंन तो नहीं होगा। ऐसी अफवाह है ?
जवाब- एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 से 15 दिन पहले अक्सर जारी होते हैं। एग्जाम पोस्टपोंन होने को लेकर अभी तक कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया है। एग्जाम पोस्टपोंन नहीं होगा। हमेशा ऐसा पॉजिटिव सोचकर ही तैयारी करनी चाहिए। आप अफवाह पर ध्यान ना दें।
बाड़मेर से पूराराम और दौसा से अंकित का सवाल- टेस्ट सीरीज जल्दी शुरू कीजिए।
जवाब- सभी अभ्यर्थियों के लिए टेस्ट सीरीज बहुत जल्द शुरू की जाएगी। आप दैनिक भास्कर ऐप से जुड़े रहिए।
पाली से हंसराज का सवाल- VDO प्री और मेन्स के सिलेबस में क्या अंतर है ?
जवाब- अभी बोर्ड ने सिर्फ प्री एग्जाम का सिलेबस दिया है। मेन्स का कोई सिलेबस नहीं बताया गया है। हो सकता है कि प्री और मेन्स एग्जाम का सिलेबस समान हो। मेन्स में सभी सब्जेक्ट आएं, यह भी जरूरी नहीं। मेन्स परीक्षा की घोषणा के साथ ही सिलेबस भी जारी हो जाएगा।
नागौर से मंसूर अहमद का सवाल- किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे।
जवाब- इसके लिए विस्तार से वीडियो अपलोड किया गया है। दैनिक भास्कर ऐप पर पब्लिश खबर को रेग्युलर देखें। सभी टिप्स के लिंक नीचे दिए गए हैं। एग्जामिनर की सभी सब्जेक्ट को लगभग समान वेटेज देने की कोशिश रहती है।
यह भी पढ़ें :
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.