राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा रविवार शाम को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने एमपी बॉर्डर स्थित चंवली चौराहे पर राहुल गांधी की अगवानी की।
रविवार शाम वेलकम सभा में राहुल गांधी का सहरिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। मंच पर हो रहे इस नृत्य को देखकर राहुल गांधी भी अशोक गहलोत, कमलनाथ और सचिन पायलट के साथ डांस करने लगे। इस दौरान सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर साथ में डांस किया। आज राजस्थान में यात्रा चंवली चौराहे पर ही रुक गई। यात्रा का रात्रि विश्राम यहीं होगा।
वेलकम सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हर राज्य, हर शहर, हर गांव ने यात्रा को खूब मदद की। लोगों को एक पैसा नहीं देना पड़ा। हिंदुस्तान की जनता ने यात्रा को खूब प्यार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं भाजपा-आरएसएस का डर लोगों के दिल से निकालना चाहता हूं। मैं उनसे नफरत नहीं करता हूं। मैं उन्हें देश में नफरत और डर फैलाने नहीं दूंगा।
राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश को छोड़कर दुख हो रहा है, लेकिन राजस्थान में आकर खुशी हो रही है। हवाई जहाज से हिंदुस्तान समझ नहीं आता, फटे हुए हाथ वाले किसान से हाथ मिलाने पर ही समझ आता है।
यात्रा से जुड़े 5 बड़े अपडेट
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राहुल गांधी की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया...
राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा की कुछ तस्वीरें...
दिल्ली में एंट्री के बाद 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक यात्रा का विश्राम
जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में एंटर करेगी। दिल्ली में एंट्री के बाद यात्रा चार से पांच दिन रुकी रहेगी। 24 से लेकर 28 दिसंबर तक यात्रा का विश्राम रहेगा। चार दिन तक यात्रा में चल रहे कंटेनर्स की मरम्मत करवाई जाएगी। कंटेनर्स में कई तरह के मेंटेनेंस की जरूरत है।
जयराम ने कहा कि आगे सर्दी ज्यादा होगी, इसलिए हर कंटेनर में हीटर भी लगवाए जाएंगे। 28 के बाद यात्रा फिर से दिल्ली से शुरू होकर यूपी, हरियाणा, पंजाब और जम्मू होते हुए 26 जनवरी तक श्रीनगर पहुंचेगी। 26 जनवरी तक यात्रा को पूरा करने का टारगेट है।
26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा
बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचवि जयराम रमेश ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दो महीने का होगा। इस अभियान के तहत हर ब्लॉक से लेकर बूथ लेवल तक यात्राएं निकाली जाएंगीं। जिला स्तर पर अधिवेशन किए जाएंगे और राज्य स्तर पर दो या तीन रैलियां की जाएंगीं। इस अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर वरिष्ठ नेता कार्यक्रमों में जाएंगे।
ये भी पढ़ें
आज राजस्थान पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा:MP से झालावाड़ के चवली आएगी; राजे के गढ़ से शुरू होगी आगे की यात्रा
देशभर में अब तक हुई भारत जोड़ो यात्रा के मुकाबले राहुल गांधी राजस्थान में ज्यादा चलेंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पिछले कुछ समय में वे रोज जितने किमी चल रहे थे, उससे ज्यादा राजस्थान में चलेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.