VDO यानी ग्राम विकास अधिकारी का प्रीलिम्स एग्जाम 27 और 28 दिसंबर 2021 को होने जा रहा है। परीक्षा की तैयारी के लिए दैनिक भास्कर ऐप पर अलग-अलग सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स अपने टिप्स दे रहे हैं। इसी कड़ी में पाठशाला क्लासेज जयपुर के भूगोल सब्जेक्ट एक्सपर्ट राजेश सैनी परीक्षा की तैयारी से जुड़े खास टिप्स दे रहे हैं। भूगोल के कई टॉपिक महत्वपूर्ण
ग्राम विकास अधिकारी प्री-परीक्षा के सिलेबस में जियोग्राफी यानी भूगोल का काफी पार्ट कवर हो रहा है। ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में समय बहुत कम है। एक महीने में जियोग्राफी सब्जेक्ट की तैयारी करनी है। सिलेबस में विश्व, भारत और राजस्थान तीनों का भूगोल कवर हो रहा है।
- भूगोल और प्राकृतिक संसाधन- विश्व,भारत और राजस्थान का भूगोल तीनों शामिल। - भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास सिलेबस में है।
एग्जाम की तैयारी के 10 एक्सपर्ट टिप्स
1. भूगोल में महाद्वीप और महासागरों को MAP यानी नक्शे के जरिए तैयार करना चाहिए। इससे सभी स्थान अच्छे से याद होंगे।
2. सिलेबस में विश्व, भारत और राजस्थान तीनों का भूगोल कवर हो रहा है। समय कम है और सिलेबस ज्यादा बड़ा है। तैयारी में आज ही जुट जाइए।
3. विश्व के भूगोल में महाद्वीप, महासागर, पर्वत, पठार, प्रमुख स्थान, गल्फ खाड़ी, जल संधियां महत्वपूर्ण हैं।
4. भूगोल की बुक्स पढ़ते वक्त साथ-साथ इंपॉर्टेंट टॉपिक और डाटा को हाईलाइट करते चलें।
5. हो सके तो अलग से एक जियोग्राफी रजिस्टर बनाकर शॉर्ट नोट्स भी तैयार कर लें। परीक्षा से ठीक पहले यह नोट्स काफी मदद देगा। 6. राजस्थान की जियोग्राफी के काफी टॉपिक्स से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए राजस्थान पर खास तौर पर फोकस रखना है। 7. राजस्थान का भूगोल सिलेबस में पूरा है। राजस्थान के भौतिक प्रदेश,वन्य जीव अभयारण्य, पशु सम्पदा, वनस्पति, नदी घाटी परियोजना, खनिज, उद्योग, कृषि आधारित उद्योग, परियोजनाएं, राजस्थान की कृषि, राजस्थान की मिट्टियां, जलवायु पर प्रश्न पूछे जाते हैं। 8. भारत के भूगोल में पारिस्थितिक (ECOLOGY), अभयारण्य, कृषि, कृषि आधारित उद्योग और भारत के बड़े उद्योगों की ढंग से तैयारी करनी है। पारिस्थितिक और अभयारण्य से आज-कल काफी प्रश्न पूछे जाते हैं। 9. राजस्थान के पश्चिमी रेगिस्तानी भाग और बंजर जमीन के विकास के लिए चलाई जा रहीं केन्द्र और राज्य सरकार की परियोजनाओं को पढ़ना है। 10. राजस्थान में जनसंख्या के आंकड़े, सूखा, अकाल, जलवायु पर भी फोकस रखना है।
अपने सवाल हमें ऐसे भेजें
VDO भर्ती को लेकर अगर आपके भी कोई सवाल हैं, तो उसे हमें भेजें। आपके कॉमन सवालों को हमारी टीम कलेक्ट करेगी, जिनके जवाब सब्जेक्ट के एक्सपर्ट देंगे। अगले 30 दिन हमारे मोबाइल ऐप से जुड़कर करें परीक्षा की तैयारी। यहां क्लिक कर भेजें अपने सवाल...
यह भी पढ़ें:
एक्सपर्ट टिप्स से लेकर फ्री मॉडल टेस्ट सीरीज, मिलेंगे ग्राम विकास अधिकारी बनने के सक्सेस मंत्र
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.