देश में आई कोरोना की नई लहर ने महाराष्ट्र, केरल, पंजाब और मध्यप्रदेश की नींद उड़ा दी है। यहां बड़ी संख्या में नए मरीज मिलने के साथ-साथ मौतें भी बढ़ रही हैं। राजस्थान में भी मार्च की शुरुआत से कोरोना की रफ्तार बढ़ी है।, लेकिन राहत की खबर ये है कि यहां डेथ रेट फिलहाल कम है। राजस्थान में कोरोना का सबसे पीक समय नवंबर था, उसके मुकाबले अब 75% मत मौतें हो रही हैं।
प्रदेश में बुधवार को 480 नए केस मिले हैं, जबकि 4 लोगों की जान भी चली गई। प्रदेश में कुल मिलकर एक साल में कोरोना से अब तक कुल 2,807 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आज सबसे ज्यादा मामले जयपुर 97, जोधपुर 52, कोटा 49 और उदयपुर में 48 मिले हैं। कोरोना को कंट्रोल करने के लिए राज्य सरकार ने जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा, उदयपुर में सभी जगह, जबकि डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा और कुशलगढ़ में नाइट कर्फ्यू लगाया है। इन शहरों में जिस गति से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है यह वापस जनवरी जैसी स्थित में आ रहा है।
केस बढ़े लेकिन, मृत्युदर में आई गिरावट
राजस्थान में पिछले साल नवंबर में 71,130 केस मिले थे, जो सबसे अधिक थे। इस महीने में पूरे प्रदेश में 405 लोगों की जान गई थी, यानी हर 175 में से एक मरीज इस बीमारी से मरा था। यह राजस्थान में मृत्यु दर पिछले साल सबसे कम थी। सबसे अधिक मृत्युदर पिछले साल जून में थी, जब हर 40 में से एक मरीज की मौत हो रही थी। लेकिन इस साल मृत्युदर में कमी आई है। मार्च में मृत्युदर अब तक की सबसे नीचे रही है। मार्च में अब तक (23 मार्च) कुल 6170 नये केस मिले हैं। 20 लोगों की जान गई है यानी 308 मरीजों में से एक की मौत हो रही है।
सितंबर में हुई थी सबसे ज्यादा मौतें
राजस्थान में अब तक कुल 2807 जनों की मौत हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा मौतें पिछले साल सितंबर में 438 हुई थीं, जबकि इस माह कुल 54,420 मरीज मिले थे। पिछले दो माह जनवरी, फरवरी मरीजों के ग्राफ के साथ-साथ मौतों का ग्राफ भी डाउन हुआ है। जनवरी में 9,238 मरीजों में से 70 जनों और फरवरी में 2845 में से 21 मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना काल ये रही मृत्युदर
माह | कुल मौत | औसत मरीजों पर एक मौत |
अप्रैल | 58 | 44 |
मई | 136 | 45 |
जून | 219 | 40 |
जुलाई | 267 | 91 |
अगस्त | 368 | 105 |
सितंबर | 438 | 124 |
अक्टूबर | 421 | 146 |
नवंबर | 405 | 175 |
दिसंबर | 384 | 104 |
जनवरी 2021 | 70 | 131 |
फरवरी | 21 | 135 |
मार्च (23 तक) | 20 | 308 |
राजस्थान में कोरोना पर एक नजर
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.