खाचरियावास बोले- राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो:कहा- मंत्री,विधायक सोनिया-राहुल से मिलकर मन की बात कहेंगे, गहलोत को ही CM रखें

जयपुर8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस में CM बदलाव की चर्चा के बीच अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक भी मुखर होने लगे हैं। गहलोत समर्थकों ने अब CM बदलने का विरोध करना शुरू कर दिया है। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- राजस्थान में अब नेतृत्व परिवर्तन का समय नहीं है। चुनावों में गहलोत के किए कामों को लेकर ही जाना है तो उन्हें बदलने का तुक नहीं है। गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ CM रहते हैं तो चुनाव में फायदा होगा। खाचरियावास आज जयपुर आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

खाचरियावास ने कहा- जैसे ही गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे वैसे ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी से मंत्री और विधायक मिलकर राजस्थान के मन की बात करेंगे। वे हमारे परिवार के मुखिया हैं। हम खुद कहेंगे कि इस वक्त राजस्थान नेतृत्व परिवर्तन नहीं चाहता है।

राजस्थान में हमे गहलोत सरकार के नाम और काम के आधार पर चुनाव लड़ने जाना पड़ेगा। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन की आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान से BJP की विदाई की शुरुआत हो।

गहलोत के नेतृत्व में चुनाव होगा तो फायदा होगा
खाचरियावास ने कहा- हम आलाकमान से रिक्वेस्ट करेंगे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद वह हमारे परिवार के मुखिया हैं। जो आलाकमान फैसला करेगा, वह हमें मंजूर होगा, क्योंकि टाइम कम बचा है। ऐसे में जिन लोगों ने नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा उठाया है, इस वक्त नेतृत्व परिवर्तन मुद्दा नहीं है।

हमारा मकसद BJP को हराना है। जिस नेता पर देश भरोसा कर रहा है, जिस नेता पर पार्टी नेतृत्व सोनिया और राहुल गांधी विश्वास कर रहे हैं और राजस्थान भी भरोसा कर रहा है। उनके नेतृत्व में चुनाव होगा तो हमें और ज्यादा फायदा होगा।

मंत्री गुढ़ा बोले- सचिन के नेतृत्व में कांग्रेस 2023 में सरकार बनाएगी

इससे पहले गुढ़ा ने कहा- अशोक गहलोत का अब कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय हो गया है। गहलोत के बाद अब मेरी जानकारी में कांग्रेस में पायलट से बेस्ट कोई फेस नहीं है। गहलोत के बाद पायलट से बढ़कर कोई विकल्प नहीं है। मुझे लगता है अब नवरात्रि में पायलट वाला काम हो जाएगा। वे सीएम बन जाएंगे। सचिन युवा नेता हैं। अपने अंदाज से राजनीति करते हैं। गुढ़ा जयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

सीएम के लिए सीपी जोशी की पैरवी पर बोले गहलोत

सीएम अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पेश करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने गुरुवार को केरल में कहा- हम एक नेता-एक पद का संकल्प निभाएंगे। गहलोत ने भी सीएम पद छोड़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में भास्कर के स्टेट एडिटर (प्रिंट) मुकेश माथुर ने गहलोत से बात की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गहलोत अध्यक्ष बने तो 4 बातें संभव

कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राजस्थान में सबसे बड़ा चर्चा का मुद्‌दा बना हुआ है। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम भी एक मजबूत चेहरे के रूप में सामने आ रहा है। खुद उन्होंने विधायक दल की बैठक में इस बात के संकेत दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें...

विरोधी रहे सीपी जोशी की पैरवी क्यों करेंगे गहलोत:14 साल पहले राजनीति छोड़ने वाले थे; पढ़िए- कैसे CM की रेस में आ गए

अध्यक्ष के लिए गांधी परिवार की पसंद गहलोत ही क्यों?:भरोसेमंद होने के साथ भाजपा को दे रहे टक्कर, पायलट की राह आसान नहीं