राजस्थान की चार हस्तियों को इस साल पद्मश्री अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। समाज सेवा और गायकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए राज्य से चार लोगों को पद्मश्री दिए जाएंगे। गायकी के क्षेत्र में जयपुर मूल के गायक कलाकार अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को पद्मश्री मिला है। समाज सेवा के क्षेत्र में लक्ष्मण सिंह और डूंगरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद लोढ़ा को पद्मश्री से देने की घोषणा की गई है।
जयपुर के रहने वाले मशहूर गायक कलाकार अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन पिछले 43 साल से गजल, क्लासिक म्यूजिक और भजन गा रहे हैं। दोनों ने 1980 में करियर शुरू किया था। हुसैन बंधुओं ने 1980 में गुलदस्ता नाम से म्यूजिक एल्बम निकाला था जो खूब कामयाब रहा। इसके बाद लगातार उनके एल्बम आते रहे। अब तक 50 से ज्यादा एल्बम निकाल चुके हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.