पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजस्थान में उप चुनाव में प्रचार का दौर जोर पर है। गुरुवार को सहाड़ा रायपुर विधानसभा क्षेत्र के गंगापुर मुख्यालय पर आरएलपी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) के उम्मीदवार बद्रीलाल जाट के समर्थन में चुनावी सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर हजारों लोग चुनावी सभा में उमड़े। आरएलपी के संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी इस चुनावी सभा में पहुंचे।
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में भाजपा व कांग्रेस का आपसी गठबंधन प्रदेश के विकास में बाधा बना हुआ है। जब वसुंधरा राजे की सरकार बनी तब लोकायुक्त की रिपोर्ट के अनुसार अशोक गहलोत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी थी। उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वहीं, अशोक गहलोत ने वसुंधरा के शासन में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए दिखावे के रूप में माथुर आयोग का गठन किया। ऐसे दर्जनों प्रकरण है, जो यह साबित करते हैं कि वसुंधरा राजे तथा अशोक गहलोत आपस में मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में दोनों पार्टियां तानाशाही कर रही हैं। उन्हें इस उप चुनाव में जवाब देने का समय आ गया है।
बेनीवाल ने सहाड़ा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के बाद नामांकन उठाने वाले प्रत्याशी के संबंध में टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या की है। क्योंकि चुनाव लड़ने का अधिकार लोकतंत्र में सबको है। जबकि भाजपा ने अपने शासन का दुरुपयोग करते हुए उन पर दबाव बनाया। ऐसे में सहाड़ा की जनता को यह समझने की जरूरत है कि अब भाजपा व कांग्रेस के भय से मुक्त होकर आरएलएपी के पक्ष में मतदान करने का उचित समय है।
यह कहा रोजगार को लेकर
सांसद बेनीवाल ने कहा की सहाड़ा के विकास को लेकर भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने कोई प्रयास नही किया। उन्होंने कहा की स्थानीय लोगो को रोजगार में प्राथमिकता दिलवाने, पेयजल की समस्या के समाधान करवाने सहित यहां की जो भी समस्याएं है उनके निस्तारण के लिए आरएलपी पूरा प्रयास करेगी।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.