पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चूरू जिले के हमीरवास में शुक्रवार को हुई गैंगवार में मारे गए चार में से तीन लोगों का शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। इसमें गैंगस्टर प्रदीप स्वामी के शरीर पर 18 गोलियां लगने के निशान मिले। 5 गोलियां पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से निकाली गई। बाकी सभी गोलियां शरीर को पार कर गईं। वहीं, ईश्वर सिंह के शरीर से 3 और निहाल के शरीर से दो गोली निकाली गई। चौथे मृतक की पहचान नहीं होने के कारण उसका पोस्टमार्टम फिलहाल नहीं किया गया है।
पोस्टमार्टम से पहले ग्रामीण प्रदर्शन पर बैठ गए थे। शव मौके पर ही रखकर प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद पुलिस अधिकारी गांव वालों को समझाने पहुंचे। दिन में करीब 12 बजे प्रशासन और ग्रामीणों में सहमति बनी। ग्रामीणों की मांग थी कि हमीरवास एसएचओ सुभाषचंद्र को लाइन हाजिर किया जाएगा। मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दी जाए। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अफसरों के आश्वासन के बाद माने ग्रामीणों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
ये है मामला
चूरू जिले के हमीरवास के गांव ढाणी मौजी में शुक्रवार दोपहर गैंगवार हुई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। यहां अजय जैतपुरा की गैंग संभाल रहे प्रदीप जैतपुरा पर फायरिंग की गई। दो बाइक पर आए छह बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग में प्रदीप के साथ-साथ दो गांववालों की भी मौत हो गई। इनमें से एक 70 साल के रिटायर्ड शिक्षक थे। वहीं, हमलावरों में से एक का शव घटनास्थल से करीब एक किमी दूर बींजावास के रास्ते पर पड़ा मिला। एक हमलावर दो किमी दूर जोहड़ी में घायल पड़ा मिला। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में बदमाशों को रोकने की कोशिश में कुछ ग्रामीण भी घायल हुए थे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.