9 दुर्गा-मंदिर दर्शन कर राजे का पॉलिटिकल मैसेज:कहा- तैयार हो जाओ, पसीना बहाने का वक्त आ गया

जयपुर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावी मोड में राजे, 9 दुर्गा-मंदिर दर्शन कर पॉलिटिकल मैसेज - Dainik Bhaskar
चुनावी मोड में राजे, 9 दुर्गा-मंदिर दर्शन कर पॉलिटिकल मैसेज

पूर्व CM और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे चुनाव मोड पर आ गई हैं। राजस्थान में राजे लगातार देवदर्शन तो कर ही रही हैं। शनिवार को शाकम्भरी मंदिर सीकर में पूजा-दर्शन किए। कार्यकर्ताओं से कहा- 'तैयार हो जाओ, अब पसीना बहाने का वक्त आ गया है।' इसे राजस्थान की सियासत में वसुंधरा राजे का बड़ा मैसेज माना जा रहा है।

आम जनता से जुड़ाव के लिए फिटनेस और हेल्थ के पब्लिक प्रोग्राम भी अटैंड कर जनता में मैसेज दे रही हैं। आज वसुंधरा राजे जयपुर के हनुमान मंदिर पहुंचेंगी। इससे पहले सुबह उन्होंने जयपुर में महिलाओं की पिंक पावर रन को फ्लैग ऑफ किया। ब्रेस्ट कैंसर के लिए गर्ल्स और महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए यह रन हुई। इसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसके बाद वसुंधरा राजे ने सेंट्रल पार्क में जॉगिंग की। वॉक पर घूमने आने वाले लोगों से पार्क में हाल-चाल पूछे और पब्लिक को हेल्थ अवेयरनेस और फिटनेस का मैसेज भी दिया।

जयपुर के सेंट्रल पार्क में वॉक करतीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे।
जयपुर के सेंट्रल पार्क में वॉक करतीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे।
राजे ने पार्क में कई लोगों से बातचीत कर हाल-चाल भी पूछे।
राजे ने पार्क में कई लोगों से बातचीत कर हाल-चाल भी पूछे।

जो लोग छोड़-छोड़कर दूसरे स्टेट्स जा रहे हैं, वो सब यहां रहेंगे

वसुंधरा राजे ने सेंट्रल पार्क में वॉक करते हुए अपने वीडियो संदेश में कहा- एक्सरसाइज सबके लिए है। लोग कहते हैं कि हेल्थ से इम्पॉर्टेंट और कुछ चीज नहीं है। क्योंकि आपका काम, माइंड, बॉडी इन सब चीजों को ठीक से बनाकर रखोगे तो आप आगे भी चल सकोगे। इसलिए वेरी इम्पॉर्टेंट- कुछ तो एक्सरसाइज अपने को दिन में मिले। नहीं तो आजकल टेबल पर बैठने का काम सबका है। मेरा तो सबको यह सुझाव है कि खुद स्वस्थ हैं तो राजस्थान स्वस्थ है। राजस्थान स्वस्थ है, तो यहां काम होंगे। हमारे ये सब बच्चे, जो मैं सुन रही हूं रास्ते भर में जो छोड़-छोड़कर दूसरे स्टेट्स में जा रहे हैं, वो सब यहां रहेंगे। उनके काम होंगे। उनके धन्धे लगेंगे और राजस्थान आगे बढ़ेगा।

अल्बर्ट हॉल से ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस की 'पिंक पावर रन' को फ्लैग ऑफ करतीं वसुंधरा राजे।
अल्बर्ट हॉल से ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस की 'पिंक पावर रन' को फ्लैग ऑफ करतीं वसुंधरा राजे।

पिंक पावर रन में चीफ गेस्ट रहीं वसुंधरा राजे, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

इससे पहले राजे ‘ब्रेस्ट कैंसर’ अवेयरनेस के लेकर निम्स ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सेंटर की तरफ से आयोजित पिंक पॉवर रन में चीफ गेस्ट रूप में पहुंचीं। सुबह 6 बजे राजे ने अल्बर्ट हॉल के साउथ गेट से झंडी दिखाकर रन को रवाना किया। वसुंधरा राजे ने कहा- स्वस्थ रहने के लिए ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों को सही समय पर पकड़ना जरूरी है। यह दौड़ एक नेक काम है, इसका संदेश पूरे राजस्थान में जाएगा और महिलाओं को जागरूक करेगा। रन में करीब 3000 महिलाएं और पुरूष दौड़ में शामिल हुए। इनमें करीब 1000 महिलाओं ने गुलाबी दुप्ट्टे पहनकर 2 किलोमीटर की दौड़ लगाई। इस दौरान "लॉन्गेस्ट मास वॉक बाय वीमन फॉर अ कॉज" का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया गया।

पिंक दुपट्टे पहनकर दौड़तीं महिलाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।
पिंक दुपट्टे पहनकर दौड़तीं महिलाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

इस मौके पर 10 किमी कैटेगरी के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए। पुरूष कैटेगरी में दिनेश कुमार और महिला कैटेगरी में सीमा कुमारी प्रथम रहे। जिन्हें 5500 का फर्स्ट प्राइज दिया गया। जितेन्द्र कुमार और आशा नागर को 2550 रुपए का सेकेंड प्राइज, हरिराम गुर्जर और पूजा जोशी को 1050 रुपए का थर्ड प्राइज दिया गया। प्रोग्राम में बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर नगर निगम हेरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर, एडिश्नल डीसीपी सुनीता मीणा, संस्कृति युवा संस्था अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, त्रिमूर्ति बिल्डर्स के डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा, निम्स यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर डॉ. पल्लवी तोमर मिश्रा समेत कई लोग शामिल हुए। दौड़ में राजस्थान पुलिस एकेडमी, निर्भया स्क्वॉड, नगर निगम जयपुर, निम्स हॉस्पिटल, ईवा हॉस्पिटल, रेपिड एक्शन फोर्स, एयर फोर्स, बीएसएफ और विभिन्न एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, हेल्थ इंस्टीट्यूट्स और एनजीओ संस्थाओं का सहयोग रहा।

शाकम्भरी माता मंदिर,सीकर में शनिवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने विशेष पूजा की।
शाकम्भरी माता मंदिर,सीकर में शनिवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने विशेष पूजा की।

हो जाओ तैयार, पसीना बहाने का वक्त आ गया

शनिवार को शाकम्भरी मंदिर सीकर पहुंचकर राजे ने दर्शन और पूजा कर कार्यकर्ताओं से कहा- हो जाओ तैयार, पसीना बहाने का वक्त आ गया है। आचार संहिता निकाल दो तो जुल्म की यह सरकार अब 350 दिनों की है। वसुंधरा राजे ने कहा- इस सरकार में किसान,व्यापारी,बेरोजगार,मजदूर,महिलाएं सब दुखी हैं। सीएम को अतिवृष्टि के 4 दिन बाद याद आया कि जल्द मुआवजा देंगे। जबकि पिछले साल का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। ना ही किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ हुआ। जयपुर से सीकर जाते वक्त राजे का 50 जगह स्वागत हुआ। डेढ़ घंटे का सफर 6 घंटे में पूरा हुआ।

आमेर की शिला माता मंदिर में दर्शन करतीं वसुंधरा राजे।
आमेर की शिला माता मंदिर में दर्शन करतीं वसुंधरा राजे।

दिवाली पहले 9 दुर्गा मंदिरों में दर्शन का संकल्प पूरा

वसुंधरा राजे ने इस दौरान कहा कि दीपावली से पहले मेरा 9 दुर्गा मंदिर में दर्शन करने का लक्ष्य था। जो शाकम्भरी माता मंदिर में दर्शन के साथ पूरा हुआ है। इससे पहले माउंट आबू में अर्बुदा माता, बांसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी, गुजरात में अम्बा माता, भीनमाल में सुंडा माता, दतिया मध्यप्रदेश में श्री पीताम्बरा पीठ, देशनोक में करणीमाता, बीकानेर में नागणेचीजी माता और आमेर में शिला माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की है। मंदिरों में कांग्रेस का कुराज खत्म कर बीजेपी का सुराज लाने की प्रार्थना की है।