शहर में पिछले दो दिनों से एक बड़ी वेडिंग के इवेंट आयोजित हो रहे हैं, इसके लिए लगातार बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का आना-जाना लगा हुआ है। मुंबई की एक डायमंड मर्चेंट फैमिली की इस शादी में गुरुवार को शिरकत करने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा जयपुर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी नजर आईं।
इस शादी में गोविंदा की बेटी टीना भी शामिल होने वाली थी, लेकिन उनकी फ्लाइट मिस हो गई। मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट, म्यूजिशियन सुलेमान, फोक सिंगर मामे खान सहित कई नामचीन हस्तियां भी नजर आईं। ये सभी वेडिंग में परफॉर्मेंस देने और शामिल होने आए हैं।
सलीम-सुलेमान का बैंड गुरुवार देर रात परफॉर्म करेगा, इसके चलते इस स्टार म्यूजिशियन जोड़ी ने साउंड चैक करने के बाद अपनी रिहर्सल भी की।
जानकारी के मुताबिक यह शादी सिंगर रवीना मेहता की है, जिनके कई एलबम काफी लोकप्रिय हुए है। रवीना ने टाइगर श्रॉफ के साथ केसानोवा गाना रिलीज किया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा मूनलाइट, यादें, तेरे लिए।
जयमहल होटल में हुई हल्दी सेरेमनी
रवीना की शादी के कुछ फंक्शन जयमहल पैलेस होटल में हुए। इसमें बॉनी कपूर और एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर ने भी हिस्सा लिया। इसके बाद गुरुवार को दोनों मुंबई के लिए रवाना हो गए।
बचपन से ही था सिंगिंग से जुड़ाव
18 मई 1997 को बेल्जियम के एंटवर्प मे जन्मी रवीना मेहता सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। रवीना के माता-पिता, डिम्पल और राजीव मेहता भारतीय ओरिजिन के ब्रिटिश नागरिक हैं। रवीना मेहता को बचपन से ही संगीत और कला से बहुत लगाव था जिसके चलते वे टीनएज में ही मुंबई चली गयी थी और संगीत के क्षेत्र में उनकी गायकी की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में 12 वर्ष की उम्र में हुई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.