पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश में मौसम बदलाव के साथ गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर सहित कई शहरों में दिन का तापमान 33 °c या उससे ऊपर पहुंच गया है। राजधानी जयपुर में भी आज अधिकतम तापमान 33 °c दर्ज किया। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों ने अब दिन में स्वेटर-जैकेट्स पहनने बंद कर दिए हैं।
मौसम की बात करें तो दिन में तेज धूप निकलने से ऐसा महसूस हो रहा, मानो मार्च-अप्रैल का महीना चल रहा हो। आलम ये है कि सुबह 11 बजने के बाद से ही लोग धूप से बचने का प्रयास करते हैं। कहीं-कहीं तो दिन में गर्मी से बचने के लिए अब लोग पंखे भी चलाने लगे हैं। राज्य में आज सबसे गर्म इलाका जोधपुर का फलौदी रहा, जहां दिन का तापमान 36.8 °c दर्ज किया गया। वहीं, करौली और बाड़मेर जिले में आज का पारा 35 °c पर पहुंच गया।
रात में सर्दी का असर हुआ कम
दिन में गर्मी बढ़ने के साथ ही रात में सर्दी भी अब कम होने लग गई। अधिकांश शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 11 से 15 °c के बीच रहने लगा है। सबसे कम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने के साथ ही तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
ये रहा आज शहरों में तापमान
शहर | अधिकतम (°c में) | न्यूनतम (°c में) |
अजमेर | 32.5 | 13.1 |
जयपुर | 33 | 14.8 |
कोटा | 32.1 | 13 |
उदयपुर | 33.4 | 11 |
बाड़मेर | 35 | 18.4 |
जैसलमेर | 34.8 | 16.4 |
बीकानेर | 33.8 | 18 |
चूरू | 34.8 | 12 |
श्रीगंगानगर | 32.3 | 14.6 |
सीकर | 31 | 10 |
भरतपुर | 34.3 | 12.5 |
पिलानी | 33.4 | 11.9 |
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.