• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Rahul Gandhi Yatra Rajasthan LIVE Update; Sukhwinder Singh Sukhu Sachin Pilot Ashok Gehlot | Congress Bharat Jodo Yatra 100 Days

राहुल गांधी बोले- चीन हमारे सैनिकों को पीट रहा:कहा- विदेश मंत्री अपनी समझ बढ़ाएं; चीन युद्ध को तैयार, सरकार सोई हुई

दौसा/जयपुर6 महीने पहलेलेखक: गोवर्धन चौधरी
  • कॉपी लिंक

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए चीन के मसले पर विदेश मंत्री को नसीहत दी है। जयपुर में उन्होंने कहा है कि विदेश मंत्री जयशंकर को अपनी सोच और समझ बड़ी करनी चाहिए। चीन की तैयारी युद्ध की है। सरकार इस मसले को नजरअंदाज कर रही है और इससे संबंधित जानकारियों को छुपाने की कोशिश कर रही है।

चीन युद्ध की तैयारी कर रहा, सरकार सोई हुई है
राहुल ने कहा कि चीन लगातार युद्ध की तैयारी कर रहा है। सरकार सोई हुई है। हमारी सरकार चीन की तैयारी को छुपाती है। हिंदुस्तान की सरकार रणनीतिक रूप से काम नहीं करती, इवेंट बेस काम करती है। जहां जिओ पॉलिटिक्स की बात आती है, वहां इवेंट काम नहीं आते, वहां ताकत काम आती है।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि चीन पर कोई सवाल नहीं पूछ रहा है। चीन ने 2 हजार स्क्वायर किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया। हिंदुस्तान के 20 जवानों को शहीद किया। वे हमारे जवानों को अरुणाचल प्रदेश में पीट रहे हैं।

गुटबाजी पर बोले- हमारी पार्टी में तानाशाही नहीं
गुटबाजी पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी में तानाशाही नहीं है। कांग्रेस में बयानबाजी और थोड़ी चर्चा होती है, जो ठीक बात है। सिर्फ राजस्थान में ही नहीं, दूसरे राज्यों में भी यह चलता है। हमारा सोचना है कि ज्यादा नुकसान नहीं होना चाहिए पार्टी को, नुकसान होता है तो हम कार्रवाई करते हैं। जनरली विचारधारा है कि पार्टी के लोग बोलना चाहें तो डरा कर चुप नहीं कराते।

अगला चुनाव किसके नेतृत्व में होगा?, सवाल को टाला दैनिक भास्कर ऐप ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, इस सवाल को राहुल गांधी टाल गए और कहा कि यह सवाल कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी से पूछें, वे अध्यक्ष हैं, मैं नहीं।

सियासी बगावत पर तीन नेताओं को नोटिस के बाद अनिर्णय के सवाल पर राहुल ने कहा कि कोई अनिर्णय की हालत नहीं है। यह होता रहता है।

जिस दिन कांग्रेस ने खुद को समझ लिया, वह हर चुनाव जीतेगी
​​​​​​
​राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के चुनाव जीतने के कई कारण हैं। उनके पास भारी पैसा है, वे लोगों को धमकाते हैं। हम ऐसा नहीं करते और ये संसाधन हमारे पास नहीं हैं। हमारे पास उतना पैसा नहीं है। बीजेपी के सत्ता में आने का दूसरा कारण है कि वह नफरत फैलाते हैं, वे देश को बांटते हैं।

राहुल ने कहा कि बीजेपी का फंडा क्लीयर है इस पर। जिस दिन कांग्रेस को यह समझ आ गया कि वह क्या है, उस दिन कांग्रेस हर चुनाव जीतेगी। क्षेत्रीय पार्टी के पास देश का विजन नहीं है। क्षेत्रीय पार्टियां जाति, वर्ग, राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।

राहुल गांधी ने जयपुर में स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। शाम को वे यात्रा के 100 दिन पूरे होने के जश्न में शामिल होंगे।
राहुल गांधी ने जयपुर में स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। शाम को वे यात्रा के 100 दिन पूरे होने के जश्न में शामिल होंगे।

मेरी भी जनता से थोड़ी दूरी थी, मुझे यात्रा से पर्सनली बहुत फायदा हुआ
राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा से मुझे पर्सनली बहुत फायदा हुआ है। बहुत सीखने को मिला है। मेरी भी जनता से थाेड़ी दूरी थी, वह खत्म हो गई। जो सड़क पर दिखता है, वह चलने से जो दिखता है, वह बिल्कुल अलग होता है। जब सड़कों पर चलते हैं तो थोड़ी थकान और दर्द होता है, हम लाखों लोगों से मिलते हैं, बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि हम किसान से मिलते हैं तो वह इस बात को समझ लेता है कि यह जो व्यक्ति आया है, यह दर्द सहकर आया है, फालतू में नहीं आया। फिर वह दिमाग से नहीं दिल से बोलता है। हिंदुस्तान की जनता दिल से बोलती है तो बात अलग होती है।

राहुल गांधी ने कहा कि नेताओं की जनता से एक दूरी सी पैदा हो गई है। अंहकार पैदा हो गया है। मैंने सोचा कि जनता और नेता की दूरी को खत्म करना है। यह दर्द की दूरी है। यात्रा का लक्ष्य यह भी था कि जनता के बीच के दर्द को समझा जाए। जनता का बहुत प्यार मिला है, आपको मैं समझा नहीं सकता। हमारी यात्रा राजनीति करने का दूसरा तरीका है। ये गांधीजी का तरीका है, राजस्थान में सबसे अच्छा रिस्पॉन्स है।

गाड़ी को बैक गियर में चलाएंगे तो एक्सीडेंट होगा, देश में यही हो रहा
राहुल गांधी ने कहा कि गाड़ी को बैक गियर में चलाएंगे तो एक्सीडेंट होगा। देश को बैक गियर में नहीं चला सकते। देश में आज यही हो रहा है कि बीजेपी 2000 साल पहले की बात करती है, हम आगे की बात करते हैं। जो किया जाना चाहिए उसकी बात करते हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी के साथ राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा(बाएं से), संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी थे।
प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी के साथ राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा(बाएं से), संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी थे।

हर स्टेट को हम फैसले करने की छूट देते हैं
ओल्ड पेंशन स्कीम पर राहुल गांधी ने कहा कि हम हर स्टेट को यह नहीं कहते कि करना ही होगा। ओपीएस लागू करने को हम स्टेट्स पर छोड़ देते हैं। उन्हें स्वतंत्रता है, वो अपनी परिस्थिति के हिसाब से फैसले करें।

राहुल ने कहा कि यह व्यक्ति इसलिए घूूम रहा है कि वह डर और नफरत मिटाना चाहता है। यह पहला व्यक्ति नहीं है जो घूम रहा है। मैं पहला और अंतिम व्यक्ति नहीं हूं। यह मेरी नहीं लोगों की यात्रा है। नफरत के खिलाफ पहले भी लोगों ने यात्राएं की हैं।

कांग्रेस से लोग प्यार करते हैं
राहुल ने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक जमीन से एक बात समझ आई कि हमारे कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है, लोग कांग्रेस पार्टी से प्यार करते हैं। एमपी, महाराष्ट्र में जो रिस्पॉन्स मिला, वह शानदार थ। राजस्थान में दो-तीन योजनाओं के बारे में लोग कहते हैं। चिरंजीवी योजना के बारे में लोग कह रहे हैं कि अच्छी योजना है। शहरी मनरेगा के बारे में काफी कह रहे हैं कि इसमें छोटी-छोटी प्रॉब्लम है। राजस्थान में लोग शिकायत भी करते हैं। यहां पानी की समस्या है। फ्लोराइड की समस्या है, यह छोटी समस्याएं हर जगह होती है।

ग्रासरूट कार्यकर्ता को जगह दी तो जीत होगी
राजस्थान में चेहरे के सवाल पर राहुल ने कहा कि चुनाव का प्रेडिक्शन आप करते हो। यहां पर कार्यकर्ताओं की ताकत बेमिसाल है। लोअर लेवल के लीडर्स का अच्छी तरह प्रयोग किया तो चुनाव जीत जाएंगे।

जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर भारत जोड़ो कंसर्ट में राहुल गांधी लोगों का अभिवादन करते हुए।
जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर भारत जोड़ो कंसर्ट में राहुल गांधी लोगों का अभिवादन करते हुए।
दौसा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब ने कांग्रेस नेताओं को भी हैरान कर दिया। भीड़ को देख स्थानीय नेता भी काफी खुश नजर आए। वहीं, कई जगह पायलट के समर्थन में नारेबाजी भी हुई।
दौसा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब ने कांग्रेस नेताओं को भी हैरान कर दिया। भीड़ को देख स्थानीय नेता भी काफी खुश नजर आए। वहीं, कई जगह पायलट के समर्थन में नारेबाजी भी हुई।
दौसा में यात्रा के दौरान राहुल के साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित राजीव शुक्ला व दूसरे नेता भी चले।
दौसा में यात्रा के दौरान राहुल के साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित राजीव शुक्ला व दूसरे नेता भी चले।
दौसा में भारत जोड़ो यात्रा करीब पांच दिन रहेगी। आज सुबह शहर में यात्रा की एंट्री के बाद हजारों की संख्या में लोग इसमें शामिल हुए हैं।
दौसा में भारत जोड़ो यात्रा करीब पांच दिन रहेगी। आज सुबह शहर में यात्रा की एंट्री के बाद हजारों की संख्या में लोग इसमें शामिल हुए हैं।

पूनिया ने राहुल से लंपी के कारण हुई गाय की मौतों पर सवाल पूछा है

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

  • राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरा होने पर जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि चर्चाएं होना अच्छी बात है, बस पार्टी को नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी को डराकर चुप नहीं कराते। राहुल ने कहा कि चीन हमले की तैयारी कर रहा है और सरकार सोई हुई है। जयपुर में ही राहुल एक म्यूजिक इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।
  • भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 12वां दिन है। इससे पहले दौसा में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सामने सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। दरअसल, दौसा जिला पायलट परिवार का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजेश पायलट यहां के सबसे पॉपुलर लीडर्स में रहे।
  • उनके बाद रमा व सचिन पायलट के लिए भी दौसा के लोग काफी भावुक रहे हैं। हालांकि, सचिन पायलट अब यहां से चुनाव नहीं लड़ते हैं, लेकिन वे यहां आते रहते हैं। वर्तमान में दौसा शहर विधानसभा से पायलट ग्रुप के समर्थक मंत्री मुरारीलाल मीणा विधायक हैं। दौसा शहर में भारी भीड़ के कारण यात्रा की स्पीड स्लो रही।
  • राहुल गांधी 16 को जयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे और 17 दिसंबर को सुबह कैंप में लौटेंगे। 17 दिसंबर को यात्रा का विश्राम रहेगा। राहुल गांधी लालसोट के बडौली गांव में किसान सोहनलाल बैरवा के घर कुछ देर के लिए चाय पीने रुके। बैरवा के घर पर कुट्टी काटने की मशीन चलाकर देखी।

राजस्थान में आज की यात्रा के रोचक फोटोज...

जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर भारत जोड़ो कंसर्ट में परफॉर्म करती सिंगर सुनिधि चौहान।
जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर भारत जोड़ो कंसर्ट में परफॉर्म करती सिंगर सुनिधि चौहान।
जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर भारत जोड़ो कंसर्ट में शामिल हुए लोग।
जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर भारत जोड़ो कंसर्ट में शामिल हुए लोग।
दौसा शहर में यात्रा के एंटर होने के बाद हजारों की संख्या में चारों ओर लोग ही लोग नजर आए। यात्रा के मार्ग में आने वाले हर मकान-दुकान पर लोग खड़े दिखाई दिए।
दौसा शहर में यात्रा के एंटर होने के बाद हजारों की संख्या में चारों ओर लोग ही लोग नजर आए। यात्रा के मार्ग में आने वाले हर मकान-दुकान पर लोग खड़े दिखाई दिए।
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजस्थान के शहरों में काफी उत्साह है। आज भी यात्रा का रूट राहुल के कटआउट व पोस्टरों भरा हुआ है।
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजस्थान के शहरों में काफी उत्साह है। आज भी यात्रा का रूट राहुल के कटआउट व पोस्टरों भरा हुआ है।
राजस्थान में एंट्री के बाद से ही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी क्रेज नजर आ रहा है।
राजस्थान में एंट्री के बाद से ही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी क्रेज नजर आ रहा है।
यात्रा के समर्थन में महिलाएं भी सुबह से ही नजर आ रही हैं। सड़क के दोनों ओर महिलाएं यात्रा के समर्थन में पोस्टर लेकर खड़ी नजर आईं।
यात्रा के समर्थन में महिलाएं भी सुबह से ही नजर आ रही हैं। सड़क के दोनों ओर महिलाएं यात्रा के समर्थन में पोस्टर लेकर खड़ी नजर आईं।
सर्द सुबह में राहुल से मिलने पहुंचे स्कूली बच्चे उनके साथ चलते हुए काफी खुश नजर आए। उनसे राहुल गांधी ने बात भी की।
सर्द सुबह में राहुल से मिलने पहुंचे स्कूली बच्चे उनके साथ चलते हुए काफी खुश नजर आए। उनसे राहुल गांधी ने बात भी की।
दौसा जिले में यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण के अलावा शहरी इलाकों में भी राहुल के समर्थन में लोग नारेबाजी कर रहे हैं।
दौसा जिले में यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण के अलावा शहरी इलाकों में भी राहुल के समर्थन में लोग नारेबाजी कर रहे हैं।
लोग जब छत पर चढ़कर यात्रा को देखने लगे तो राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।
लोग जब छत पर चढ़कर यात्रा को देखने लगे तो राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।
दौसा शहर में यात्रा को देखने के लिए जुटे लोग। युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी राहुल को लेकर काफी क्रेज है।
दौसा शहर में यात्रा को देखने के लिए जुटे लोग। युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी राहुल को लेकर काफी क्रेज है।

ये खबर भी पढ़ें

वेणुगोपाल बोले- धारीवाल, जोशी और राठौड़ को क्लीन चिट नहीं:कहा- कांग्रेस अनुशासन कमेटी में जांच पेंडिंग, अभी हम कर रहे विचार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को अभी तक कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है। कांग्रेस अनुशासन कमेटी के पास जांच पेंडिंग है। अभी उस पर फैसला नहीं हुआ है। हम अभी उस पर विचार कर रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे जयपुर पहुंचे केसी वेणुगोपाल ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं...