1. पटवारी भर्ती का रिजल्ट जारी, वेबसाइट क्रैश
पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। हालांकि रिजल्ट जारी होने के कुछ ही समय बाद लोड बढ़ने के कारण वेबसाइट क्रैश हो गई। परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को दो चरण में हुई थी। इस परीक्षा में 10 लाख 41 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
2. राजस्थान में लगेगा दुनिया का सबसे बड़ा घंटा
कोटा में रिवर फ्रंट का निर्माण पूरा होने के बाद यहां दुनिया का सबसे बड़ा घंटा लगेगा। इससे एक साथ 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे। इस घंटे का व्यास 8.5 मीटर होगा। इसकी लंबाई 9.25 मीटर होगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल पीस कास्टिंग होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
3. बर्खास्त थानेदार ने सवा करोड़ कैश दहेज दिया
भरतपुर में एक बर्खास्त थानेदार ने अपनी बेटी को दहेज में 1 करोड़ 15 लाख 101 रुपए नकद दिए। इतना ही नहीं 1 लाख रुपए से ज्यादा कन्यादान की राशि भी उसके ससुराल वालों को दी गई। दामाद आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर है। कैश देने की बात की बारातियों-घरातियों के बीच बाकायदा घोषणा की गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
4. बाघिन नूर ने किया जंगली सूअर का शिकार
रणथम्भौर नेशनल पार्क में जोन नंबर-1 में मंगलवार सुबह की पारी में बाघिन नूर ने जंगली सूअर का शिकार किया। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के दिन घूमने आए करीब 125 टूरिस्ट ने बाघिन को शिकार करते देखा, जिसे उन्होंने कैमरे में शूट कर लिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
5. खेलते-खेलते पानी में डूबने लगी डेढ़ साल की बच्ची
कोटा में डेढ़ साल की बच्ची का एक रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। बच्ची एक मिनट तक पानी में तड़पती रही। आसपास से गुजरे लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। कुछ देर बाद एक महिला को पता लगा तो चीखने चिल्लाने लगी। तभी एक राहगीर ने बच्ची को पानी से निकालकर जान बचा ली। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
6. अलवर में 13 साल के लड़के का कंकाल मिला, हत्या की आशंका
अलवर में साढ़े 4 महीने से गायब 13 साल के किशोर का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। अवैध ब्लास्टिंग माफिया पर हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने पुलिस अधिकारियों को कहा- 'यह कौन से मेरे रिश्तेदार है, जांच नहीं करते हो तो गेट आउट, दूसरी जगह जाओ।' यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
7. सास ने चुराई बहू की कार
जयपुर में प्रोपॅर्टी विवाद और बहू को सबक सिखाने के लिए सास ने उसकी कार ही चुरा ली। मामला थाने तक पहुंचा और जांच की तो इसका खुलासा हुआ। इससे पहले पुलिस को शक हुआ तो सास से कार के बारे में पूछा। इस पर सास नाराज हो गई और उल्टा एसएचओ को ही धमका दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
8. रेप के बाद बच्ची की हत्या!
पाली में घर के बाहर खेल रही बच्ची को पड़ोसी युवक बेर खिलाने के बहाने खेत में ले गया। उसके साथ के बच्चों को भगा दिया और बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद उसकी हत्या करके शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कुएं से शव निकाला। युवक की तलाश की जा रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
9. साइड देने के विवाद पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पाली के 40 वर्षीय नौसाद खान की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर शाम को खुलासा किया। मामले में रामदेव रोड निवासी 26 साल के रवि जोशी पुत्र बालकिशन जोशी को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। आरोपी पेशे से ड्राइवर है। जो PHED ऑफिस में बोलेरो चलाता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
10. जमीन के विवाद में चाचा का अपहरण कर हत्या की
माउंट आबू में अमीरगढ़ के आगे विजयनगर क्षेत्र में जमीन के विवाद में तीन भतीजों ने पहले तो चाचा का अपहरण किया और बाद में हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से शव को रिक्शे में डाल जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर जंगल से शव को बरामद कर लिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.