भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को अपने निजी दौरे पर भीलवाड़ा आएगी। राजे जिले में दो दिन रहेगी। इन दो दिनों में राजे जिले के अलग-अलग हिस्सों में पिछले एक साल में दिवंगत हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर जाएगी। राजे का यह पूरा कार्यक्रम राजनीति से दूर बताया जा रहा है, लेकिन उनके आने की सूचना के बाद उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने इसे पूरी तरह से सियासी बना दिया है।
खेलते हुए लगा करंट
भरतपुर के जवाहर नगर में गुरुवार को पार्क में खेल रहे दो बच्चों को करंट लग गया जिसमें दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। पार्क के पास ही एक ट्रांसफॉर्मर है, जिसका अर्थ पार्क की रेलिंग में आ रहा था। दोनों बच्चे पार्क की रेलिंग पकड़ कर चल रहे थे। खेलते समय अचानक जोर का ब्लास्ट हुआ और दोनों बच्चे बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया, फिलहाल बच्चों की हालत ठीक है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.