VDO परीक्षा में हिन्दी विषय सिलेबस में शामिल है। हिन्दी का सिलेबस घोषित नहीं किया गया है। हिन्दी में सामान्य जानकारी की परीक्षा ली जाएगी। हिन्दी विषय से 10 प्रश्न ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में पूछे जाएंगे। दैनिक भास्कर ऐप पर पाठशाला क्लासेज जयपुर के सब्जेक्ट एक्सपर्ट नवीन नैनीवाल दे रहे हैं। हिन्दी विषय से जुड़े 10 खास टिप्स।
हिन्दी विषय में इन टॉपिक से आएंगे प्रश्न
1. हिन्दी में 11 टॉपिक में से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। 1 प्रश्न किन्हीं 2 टॉपिक को मिलाकर भी पूछा जा सकता है।
2. संधि के साथ समास को मिलाकर भी प्रश्न पूछा जा सकता है।
3. वह पद जिसमें प्रत्यय और उपसर्ग दोनों का प्रयोग हुआ है या नहीं हुआ है। इस तरह का प्रश्न भी आ सकता है।
4. शब्द शुद्धि का 1 प्रश्न निश्चित तौर पर पूछा जाएगा।
5. वाक्य शुद्धि का 1 प्रश्न भी जरूर पूछा जाएगा।
6. पर्यायवाची और विलोम शब्द का भी 1-1 प्रश्न पूछा जाएगा।
7. शब्द युग्म, वाक्यांश के लिए एक शब्द से 1-1 प्रश्न पूछे जाएंगे।
8. लोकोक्ति और मुहावरे से भी 1-1 प्रश्न परीक्षा में आएंगे।
9. आजकल सबसे ज्यादा प्रश्नों में पूछा जा रहा है- नहीं, गलत, अशुद्ध और असंगत। पहले 10 फीसदी प्रश्न नकारात्मक पूछे जाते थे। अब 35 फीसदी तक प्रश्न नकारात्मक पूछे जा रहे हैं।
10. दो या तीन टॉपिक्स को मिलाकर भी सकारात्मक या नकारात्मक प्रश्न पूछा जा सकता है। कौन सा कथन या वाक्य या वर्तनी, संधि-समास, उपसर्ग-प्रत्यय सही है या गलत है।
जल्द शुरू हो रही है सब्जेक्ट वाइज टेस्ट सीरीज और मेगा टेस्ट सीरीज
VDO परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी कैंडिडेट्स को सूचित करते हैं कि दैनिक भास्कर ऐप पर जल्द ही सब्जेक्ट वाइज पेपर की सीरीज और मॉडल पेपर की मेगा टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए यह सीरीज काफी सहायक होगी। इसलिए आप सभी दैनिक भास्कर एप से जुड़े रहें और रोजाना अपडेट रहें।
अपने सवाल हमें ऐसे भेजें
VDO भर्ती को लेकर अगर आपके भी कोई सवाल हैं, तो उसे हमें भेजें। आपके कॉमन सवालों को हमारी टीम कलेक्ट करेगी, जिनके जवाब सब्जेक्ट के एक्सपर्ट देंगे। अगले 30 दिन हमारे मोबाइल ऐप से जुड़कर करें परीक्षा की तैयारी। यहां क्लिक कर भेजें अपने सवाल...
यह भी पढ़ें:
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.