• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ashok Gehlot Gujarat Visit; Rajasthan CM Bharat Jodo Padyatra In Banaskantha | Gujarat Election 2022

CM गहलोत गुजरात में निकालेंगे 'भारत जोड़ो पदयात्रा':अब गुजरात चुनावों पर फोकस करेंगे गहलोत

जयपुर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

CM अशोक गहलोत कल 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 4 दिन गुजरात के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका 6 जगह जनसभाएं करने का कार्यक्रम रहेगा। गहलोत बनासकांठा में भारत जोड़ो पदयत्रा में भी शामिल होंगे। बुधवार को दिल्ली दौरे के दौरान CM गहलोत, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। इस दौरान राहुल और गहलोत ने खड़गे से गुजरात में भारत जोड़ो यात्रा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की।

CM गहलोत के गुजरात दौरे और भारत जोड़ो पदयात्रा के अपने मायने हैं। अशोक गहलोत ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी के साथ गुजरात में चुनावी दौरे किए थे। इस दौरान दोनों नेता आदिवासियों के बीच भी पहुंचे। कांग्रेस की हार हुई, लेकिन PM मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य में कांग्रेस की परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही। कुल 182 में से 99 सीटों पर BJP, 80 सीटों पर कांग्रेस, 3 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की थी। चुनाव परिणाम BJP के लिए भी चौंकाने वाले रहे थे। अशोक गहलोत इस बार भी गुजरात में भारत जोड़ो पदयात्रा निकालकर पॉलिटिकल मैसेज देंगे।

दिल्ली में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से चर्चा करते सीएम अशोक गहलोत, राहुल गांधी और सोनिया गांधी।
दिल्ली में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से चर्चा करते सीएम अशोक गहलोत, राहुल गांधी और सोनिया गांधी।

गहलोत के लिए राहत के संकेत

गुजरात के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ रघु शर्मा के इस्तीफे के बाद CM अशोक गहलोत का यह गुजरात दौरा हो रहा है। गहलोत गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सीनियर ऑब्जर्वर हैं। चुनावी जिम्मेदारियों से पार्टी ने किसी नेता से इस्तीफा नहीं लिया है। राजस्थान के प्रभारी अजय माकन का इस्तीफा होना भी गहलोत खेमे के लिए फिलहाल राहत की बात माना जा रहा है। क्योंकि गहलोत खेमे ने माकन पर पक्षपात करने के आरोप खुलकर लगाए थे। माना जा रहा है कि राजस्थान में जल्द ही किसी दूसरे नेता को प्रभार सौंपा जाएगा। क्योंकि राजस्थान में भी एक साल बाद ही विधानसभा चुनाव हैं।

28 अक्टूबर को गुजरात के फतेहपुरा में जनसभा, वड़ोदरा में प्रेस कांफ्रेंस

तय शेड्यूल के मुताबिक सीएम गहलोत 28 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जयपुर से स्पेशल प्लेन से वड़ोदरा के लिए रवाना होंगे। सुबह 10.15 बजे वडोदरा पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे गरबदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर फतेहपुरा (जालोद) पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। गहलोत वापस वड़ोदरा पहुंचकर शाम 4.15 बजे वड़ोदरा में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। फिर सूरत पहुंचकर शाम को वहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और नाइट स्टे करेंगे।

29 अक्टूबर को नवसारी में जनसभा, नाथद्वारा में शिव प्रतिमा कार्यक्रम अटैंड करने आएंगे

29 अक्टूबर को गहलोत सूरत से हेलिकॉप्टर से सुबह 10.30 बजे नवसारी पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। गहलोत दोपहर 2 बजे स्पेशल प्लेन से राजस्थान के उदयपुर में डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर दोपहर 3 बजे हेलिकॉप्टर से राजसमंद के नाथद्वारा पहुंचेंगे। शाम 4 बजे नाथद्वारा शिव प्रतिमा विश्व स्वरूपम् का कार्यक्रम अटैंड करेंगे। गहलोत वापस शाम 7 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। रात को अहमदाबाद में ही ठहरेंगे।

30 अक्टूबर को बनासकांठा,खेरब्रह्मा, अरावली में जनसभा, आबूरोड पर नाइट स्टे
30 अक्टूबर को सीएम गहलोत सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से बनासकांठा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर 1 बजे साबरकांठा के खेरब्रह्मा पहुंचकर जनसभा करेंगे। दोपहर 2.30 बजे अरावली के भिलोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे राजस्थान के सिरोही में आबूरोड पहुंचकर रात वहीं स्टे करेंगे।

31 अक्टूबर को बनासकांठा में भारत जोड़ो पदयात्रा निकालेंगे
गहलोत 31 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे आबू रोड से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर सुबह 10 बजे गुजरात के बनासकांठा पहुंचेंगे। जहां भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होकर पैदल मार्च करेंगे। दो घंटे पदयात्रा में रहने के बाद गहलोत दोपहर 12.30 बजे राजस्थान के उदयपुर में डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर वहां से स्पेशल प्लेन के जरिए दोपहर 1.30 राजधानी जयपुर लौट आएंगे।

ये भी पढ़ें...

मानगढ़ धाम से 3 राज्यों की 99 सीटें साधेंगे मोदी:1 लाख आदिवासियों की जनसभा होगी, राजस्थान, MP और गुजरात के CM आएंगे

कल से फसली उपज का MSP खरीद रजिस्ट्रेशन शुरू होगा:1 नवंबर से राजफैड खरीदेगा मूंग, उड़द और सोयाबीन, 18 से खरीदी जाएगी मूंगफली

खबरें और भी हैं...