पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कस्बे के राजेन्द्र नगर में चोरी की वारदाते थम नहीं रही हैं। दूसरे दिन भी चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां अलमारी व लोहे की संदूक को तोड़ कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
जानकारी के मुताबिक देवकी पुखराज पुत्र मूलाराम सुथार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। जिसमें बताया गया है कि उनके भाई शंकरलाल पुत्र मूलाराम छह जनवरी को देशावर के लिए रवाना हुए। घर पर कोई नही रहता। रविवार को सुबह मोहल्ले के लोगों ने मकान का ताला टूटने की जानकारी दी। घर के अंदर जांच की तो कमरे में रखा सामान बिखरा मिला।
चोरों ने अलमारी व लोहे की संदूक में रखा सामान चुरा लिया। पुलिस के मुताबिक मौका मुआयना कर जांच की जा रही हैंं। घर से क्या सामान चोरी हुआ इसकी जानकारी पीड़ित के देशावर से आने के बाद ही होगी। इधर, कॉलोनी में चोरी की बढ़ रही वारदातों से लोगों में रोष हैं। उन्होंने पुलिस गश्त बढाने की मांग की हैं।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.