पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में विप्र समाज के तत्वावधान में ज़रुरतमंद लोगों को निशुल्क ऑक्सीजन सिलैंडर, व्हीलचेयर एवं डी-फ्रिज की सुविधा मिलेगी। समाज पदाधिकारियों की ओर से इस कार्य में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। विप्र समाज के वरिष्ठ सदस्य पंडित भरत बोहरा के अनुसार सुबोधनारायण शर्मा परिवार, इंजीनियर प्रफुल्ल भारद्वाज परिवार, अर्चना शर्मा-अरविंद शर्मा, दिलीप शर्मा एवं ललित शर्मा परिवार मानपुर की ओर से समाज को पांच ऑक्सीजन सिलैंडर, दो व्हीलचैयर एवं डी-फ्रिज समाज को भेंट किए गए है।
समाज अध्यक्ष अमित जोशी के अनुसार कोरोना संक्रमणकाल के शुरुआत से लेकर एक लंबे समय तक समाज की ओर से लॉकडाउन से प्रभावित एवं ज़रुरतमंद 800 परिवारों को भोजन पैकेट्स वितरित कर सामाजिक सरोकार का कार्य किया गया था। उस दौरान कई मामलों में ऑक्सीजन सिलेंडर एवं डी-फ्रिज तथा व्हील चेयर की कमी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद समाज के भामाशाहों को प्रेरित कर यह निशुल्क सेवा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि आवश्यकता के समय ज़रुरतमंद लोगों को इसके लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। समाज का यह निर्णय सराहनीय कार्य है।
इसके लिए भामाशाह साधुवाद के पात्र है। इससे अन्य लोगों को भी आगे आकर लोगों की सहायता करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में उमेश छंगाणी, मनीष परसाई, कमल मिश्रा व गोपाल शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस मौके श्रीकांत शर्मा, ज्योतिर्मय शर्मा, शर्मिष्ठा शर्मा, आलोक गौड़, संतोष भारद्वाज, शैलेश अवस्थी, मोहित शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, मुकेश मिश्रा, वैद्य मुरारीलाल मिश्रा, भगवानदास शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, रोहित शर्मा, महेश शर्मा, दिलीप पांडे, भरत दायमा, अभिषेक शर्मा, कल्पना छंगानी, अलका शर्मा, मधु पांडे, मालती शर्मा, एडवोकेट दुर्गेश शर्मा व शकुंतला वाजपेयी मौजूद थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.