सादड़ी वन इंडिया, फिट इंडिया हिट इंडिया संदेश सहित भारतीय सेना से जुड़ राष्ट्र सेवा समर्पण भाव जागृति उद्देश्य को लेकर डेजर्ट कोर बैटल एक्स डिवीजन वारियर्स जवानों का 15 सदस्य दल माउंट आबू से रवाना होकर मंगलवार को सादड़ी पहुंचा तो साइकिल यात्री जवानों के स्वागत में नगरवासियों ने पलक पावड़े बिछा दिए जगह जगह पुष्पहार व पुष्प बरसाकर जवानों का अभूतपूर्व स्वागत हुआ। लेफ्टिनेंट आदित्यसिंह पटियाल व जवानों ने अग्निवीर बनकर सेना से जुड़ अपने आप को राष्ट्र सेवा में समर्पित करने का आह्वान किया।
लेफ्टिनेंट आदित्यसिंह पटियाल ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव तहत भारतीय सेना आर्मी, सीआरपीएफ और एयरफोर्स अधिकारियों द्वारा हम सभी जवानों को राजस्थान व गुजरात साइकिल यात्रा के लिए रवाना किया। इस यात्रा का महज उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्र सेवा भाव जागृति अग्निवीर बनकर सैन्य सेवा से जुड़ने एव वन इंडिया फिट इंडिया का सन्देश देना है। यह साइकिल यात्रा मंगलवार को सादड़ी पहुची जो कुम्भलगढ़ विजयनगर,हिम्मतनगर,बालासिनोर,कलोल बड़ोदरा होते हुए स्टैच्यू आफ यूनिटी गुजरात में साइकिल यात्रा सम्पन्न होगी।
राजस्थान व गुजरात प्रदेश में 820 किमी की इस साइकिल यात्रा के दौरान जहां से यात्रा गुजरेगी वहां स्कूली बच्चों,एनसीसी एनएसएस केडेट्स,रेड क्रॉस सोसायटी सहित प्रबुद्धजन युवाओं से मुलाकात कर उन्हें सैन्य सेवा से जुड़ने का आह्वान करेगी। मंगलवार को साइकिल यात्रा जवान सादड़ी पहुंचे तो प्रतापगढ़ बावरियों का झुंपा,बस स्टैंड पालिका भवन, आखरिया चोक, विनायक पब्लिक स्कूल व आदर्श विद्यालय में सभी जवानों का अभूतपूर्व स्वागत किया।
पालिका अध्यक्ष खुमी बावरी,उपाध्यक्ष हीराराम जाट,भाजपा मंडलाध्यक्ष गोविंद मीणा,पार्षद संजय बोहरा,दिलीप सोनी,पन्नालाल माली,विजयसिंह माली, हेमलतासिंह पुंढीर,आरबी विजय कुमार,पार्षद शंकर बावरी,पार्षद नारायण राव, भवरलाल गोयल सहित बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया। लेफ्टिनेंट आदित्यसिंह व जवानों ने स्कूलों व ग्राम की चौपाल पर नवयुवाओं बच्चो से सैन्य सेवा से जुड़ने का आह्वान किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.