जैतारण क्षेत्र के राजादंड गांव मे नव निर्मित महादेव मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना दिवस संतों के सानिध्य मे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गांव के मुख्य मार्गों से बैंड बाजों की धुन पर रंग बिरंगी वेशभूषा में महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ सिर पर कलश धारण के भव्य कलश व शोभायात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मन्दिर परिसर पहुंची। मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें यजमानों ने वैदिक मन्त्रोच्चार कर हवन में आहुतियां दी। हवन यज्ञ के पश्चात पंडितों ने विधि विधान से मंदिर के गर्भगृह में भगवान महादेव की मूर्ति विराजित कर मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया।
धर्मसभा को संबोधित करते संत कृपाराम जी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए धर्म मे आस्था जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि संस्कारवान् शिक्षा से ही धर्म का विकास होगा। लक्कड़नाथ धूणा के संत लक्ष्मणनाथ महाराज ने कहा कि सामाजिक समसरता को लेकर सामाजिक एकता जरूरी हैं। समारोह मे विधायक अविनाश गहलोत, देवासी समाज अध्यक्ष सुखदेव देवासी आदि ने सम्बोधित किया।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान महा प्रसादी का आयोजन हुआ। इस मौके भाजपा किसाना मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर, रामलाल, राणाराम, अमानराम, घेवरराम, धन्नाराम, किसनाराम, चन्द्रपाल, गोवर्धनराम, मुंशीराम, देवेन्द्र, मोतीराम, भागरीथ, दिनेश, मोहनलाल, भागीरथराम, पदमाराम देवासी आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.