जैतारण में राष्ट्रीय राजमार्ग 25 ए बर बिलाड़ा बनाड़ हाइवे पर टोल टैक्स शुरू करने से स्थानीय लोगों को रियायत दरे लागू नही करने से आमजन मे गहरा रोष हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय लोगों के टोल वसूली की दरों को कम नही करने पर आन्दोलन कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
ताक पर रखे नियम
बर बिलाड़ा फोरलेन पर 10 मई से शुरू किये टोल वसूली को लेकर स्थानीय लोगों से टोल वसूली अधिक करने से आमजन मे गहरा रोष व्याप्त हैं। चन्दूलाल थापर, रमेश सूत्रकार सहित ग्रामीणों ने बताया कि टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों गैर वाणिज्यिक वाहनों से नियमानुसार 150 रूपये के बजाय 315 रूपये की नियम विरूद्ध वसूली करने से स्थानीय लोगों मे गहरा रोष व्याप्त हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी की टोल वसूली की दरों मे सुधार नही करने पर आंदोलन किया जाएगा।
टोल शुरू होने से पहले आईं दरारें
बर बिलाड़ा नेशनल हाईवे फोरलेन निर्माण मे 1248.58 करोड़ की लागत से निर्माण हुआ लेकिन टोल शुरू करने से पहले ही जैतारण, निमाज, गरनिया, पृथ्वीपुरा आदि गांवों मे जगह जगह फोरलेन मे दरारे आने से सड़क पर पेचवर्क कर ठीक किये।
इन्होने ये कहना
बर बिलाड़ा फोरलेन के समौखी गांव के पास बने टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों के वाहनों से नियम विरूद्ध टोल वसूली की जा रही जो गलत हैं। नियमानुसार टोल वूसली शुरू नही करने पर उग्र आन्दोलन किया जायेगा।
रमेश भाटी, भाजपा नेता जैतारण
फोरलेन टोल टैक्स पर 20 कि.मी. परिधि मे रहने वाले स्थानीय लोगों से अधिक टोल वसूली की जा रही हैं। फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य पूरा नही होने से पहले ही टोल वसूली शुरू दी गई। स्थानीय लोगों को टोल वसूली मे राहत नही देने पर आन्दोलन किया जायेगा।
हरजीतसिंह राठौड़, निमाज
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.