वस्त्रदान अभियान:जरूरतमंदों की सहायता के लिए भास्कर की पहल, पहुंचाए गर्म कपड़े

जालोर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वस्त्रदान अभियान के तहत गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। - Dainik Bhaskar
वस्त्रदान अभियान के तहत गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
  • शहरवासियों के साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी आगे आकर जरूरतमंदों के लिए वस्त्र दान किए, ढाणियों में बांटे कपड़े

दैनिक भास्कर के वस्त्रदान अभियान के तहत जालोरवासियों ने जरूरतमंद व असहाय लोगों के लिए वस्त्रदान देने में रूचि दिखाई। अभियान के तहत मंगलवार को दैनिक भास्कर ने यह वस्त्र जरूरतमंदों तक पहुंचाए। जालोर शहर के भील बस्ती, सुजान नाडी की कांकरी ढाणी में जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किए गए।

यहां पर करीब 30 से अधिक जरूरतमंदों को गर्म कपड़े के साथ-साथ पहनने के वस्त्र दिए। इससे पहले दैनिक भास्कर कार्यालय में शहरवासियों के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाओं ने भी आगे आकर वस्त्रों का दान किया, जिसमें जरूरतमंद व असहाय लोगों के लिए सर्दी में पहनने योग्य कपड़े दान कर पुण्य के भागीदार बने।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दिखाई रुचि

जालोर शहर के इम्मानुअल विद्यालय की छात्रों ने वस्त्रदान में बढ़चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने पहल करते हुए विद्यालय की छात्रा वस्त्र लेकर भास्कर कार्यालय में जमा करवाया। इसमें शिक्षिका लक्षिता राठौड़ के नेतृत्व में ध्वनि जैन, अदिति विनोद, रीवा जैन, निकिता कुमारी, अनिता धौलपुरिया, ईशीता खत्री, हेमंत ढाका, महिपाल आदि ने वस्त्र दान किए।